[ad_1]
बठिंडा2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पंजाब सरकार की ओर से 16 नवंबर से कंटोनमेंट जोन से बाहरी क्षेत्रों में पड़ते कॉलेजों व यूनिवर्सिटी को फिर से खोलने का फैसला किया गया है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा व खोज तथा तकनीकी संस्थाओं समेत प्रदेश की कंटोनमेंट जोन से बाहरी यूनिवर्सिटियों तथा कॉलेजों को 16 नवंबर से फिर से खोलने की मंजूरी दी गई है। मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के अधीन यूनिवर्सिटियों व कॉलेजों के आखिरी साल के विद्यार्थियों की कक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सारी संस्थाओं को सेहत व परिवार भलाई विभाग तथा केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय की सलाह के अनुसार अपने संबंधित प्रबंधकीय विभागों की ओर से तैयार की गई सुरक्षा हिदायतों का सख्ती से पालन करना होगा।
[ad_2]
Source link

