[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- चंडीगढ़
- कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को पंजाब में 16 नवंबर से खोलना है, पिछले साल कॉलेजों के छात्रों के लिए कक्षाएं 9 से शुरू होती हैं
चंडीगढ़41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सूबे में कंटेनमेंट जाेन को छाेड़ बाकि स्थानों पर 16 नवंबर से काॅलेज और यूनिवर्सिटियों काे खोलने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। चिकित्सा शिक्षा और खोज विभाग के तहत यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों के आखिरी साल के छात्रों की कक्षाएं 9 नवंबर से शुरू होंगी। इन सभी संस्थाओं को सेहत विभाग और केंद्र की ओर से जारी हिदायतों का पालन करना होगा। इससे पहले सरकार पीएचडी और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित छात्रों को 15 नवंबर से लेबोरेट्रियों में जाने की मंजूरी दे चुकी है।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- कक्षाओं में सोशल डिस्टेंस का पालन और मास्क पहनना जरूरी।
- स्टाफ रूम में भी प्रोफेसर मास्क पहनेंगे और सेनिटाइजेशन का पूरा प्रबंध करना होगा।
- एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाए।
- वायरस से बचने के बारे में प्रचार सामग्री को कैंपस में लगाना होगा।
[ad_2]
Source link

