सीएम मनोहर लाल ने बदला फैसला, हरियाणा में दीवाली के दिन दो घंटे पटाखे बेचने व छोड़ने की मिलेगी छूट

0

प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों ही पटाखे बेचने व बजाने पर रोक लगाई थी। जिसके बाद पूरे प्रदेश में पटाखा व्यापारियों में रोष भी था कि वो बर्बाद हो जाएंगे। लेकिन अब मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि दीपावली के दिन व्यापारी 2 घंटे तक पटाखे बेच सकते है साथ ही 2 घंटे लोग बजा भी सकते है। यह बात मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने गांव दौलतपुर में पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया की भतीजी की शादी में शिरकत करने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दो दिन के अंदर इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

सोनीपत में जहरीली शराब पीेने से कई लोगों की मौत मामले में कहा कि जिन लोगों ने ऐसा काम किया है उन्हें सजा मिलेगी। इसके लिए पुलिस जांच कर रही है। जब मुख्यमंत्री से पूछा गया कि इस मामले को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री को पद छोड़ने की बात कर रहे है तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि 1980 से लेकर 2014 तक जहरीली शराब पीने से मौत के 12 बार मामले आ चुके हैं। उस समय उन लोगों ने अपना पद क्यों नहीं छोड़ा। हमने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पूरे प्रदेश में छापामार कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here