Charakapathar gets special task force | चरकापत्थर को मिला स्पेशल टास्क फोर्स

0

[ad_1]

सोनो2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
8888888 1605140048

चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित के अनुरोध पर पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल द्वारा चरकापत्थर थाना को गोरखा बटालियन से स्पेशल टास्क फोर्स उपलब्ध करवाया गया है।

इस बाबत चरकापत्थर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पंडित ने बताया कि नक्सल प्रभावित चरकापत्थर के इलाके में शांति व्यवस्था व सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए चरकापत्थर में स्पेशल फोर्स की आवश्यकता थी। इसके लिए पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया था। इसके बाद इन जवानों को यहां नियुक्त किया गया साथ ही इन जवानों का बेहतर तरीके से उपयोग करने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि चरकापत्थर पुलिस को लगातार अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिल रही है। शराब माफियाओं व बालू माफियाओं पर नकेल कसा जा रहा है। आरोपियों के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी में चरकापत्थर थाना बीते अक्टूबर माह में जिले में अव्वल रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here