[ad_1]
चंडीगढ़35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी के प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ पर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया।
- चंडीगढ़ कांग्रेस प्रधान ने कहा- मोदी सरकार ने देश की गरीब जनता के साथ धोखा किया
चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी की ओर से आज मोदी सरकार की ओर से की गई नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ पर एक सोशल मीडिया वीडियो अभियान चलाया गया। पार्टी की ओर से लोगों से एक मिनट का वीडियो मंगवाया गया था जिसे पार्टी की आधिकारिक फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया।
शहर के कांग्रेस प्रधान प्रदीप छाबड़ा ने वीडियो जारी कर कहा कि 4 साल पहले आज ही के दिन मोदी सरकार की ओर से रात को नोटबंदी कर गरीब जनता के साथ धोखा किया गया था। उस समय प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने कहा था कि नोटबंदी से देश में आतंकवाद और नक्सलवाद खत्म होगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उस समय कहे गए कोई भी वादे पूरे नहीं हुए है बल्कि देश आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। देश में युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही है और किसानों की हालत दयनीय हो रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लोगों को एटीएम के आगे लंबी लाइनों में खड़ा करने वाले मोदी के हर वादे गलत साबित हुए है। इसलिए मोदी सरकार और भाजपा को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
[ad_2]
Source link

