[ad_1]
चंडीगढ़14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- आरोप- पिछली एसोसिएशन ने 69 वकीलों के पेंडिंग ड्यूज माफ किए, कारण- चुनाव जीतने के लिए किया ऐसा
शहर की जिला अदालत के करीब 3 हजार वकीलों की बार एसोसिएशन के शुक्रवार को चुनाव होने हैं। प्रेसिडेंट की पोस्ट के लिए मुकाबला एडवोकेट भाग सिंह सुहाग, एडवोकेट मुनीष दिवान और एडवोकेट नीरज हंस के बीच है। चुनाव से एक दिन पहले प्रेसिडेंट पोस्ट के उम्मीदवार एडवोकेट भाग सिंह सुहाग ने बड़ी गड़बड़ी के आरोप लगाए और हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
आरोप लगाया कि एसोसिएशन के 69 वोटर्स ऐसे हैं जिनके पेंडिंग ड्यूज पिछली एग्जीक्यूटिव बॉडी ने नियमों के खिलाफ जाकर माफ कर दिए। सुहाग ने कहा कि पुराने नेताओं ने सिर्फ चुनाव जीतने के लिए ऐसा किया। याचिका पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए कि इन 69 वकीलों के वोट डलवा लिए जाएं लेकिन चुनाव का रिजल्ट कोर्ट के अगले फैसले तक घोषित न किया जाए। रिजल्ट कब घोषित होगा ये अभी तय नहीं है। सुहाग की ओर से दायर याचिका पर सोमवार 9 नवंबर को सुनवाई होगी।
ये वोट गिने जाएंगे या नहीं, यह हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर
हाईकोर्ट ने कहा कि 69 वकीलों के वोट डलवा लिए जाएं। उनके वोट अलग बैलेट बॉक्स में डलवाए जाएंगे। अब इन वकीलों के वोट गिने जाएंगे या नहीं, ये हाईकोर्ट के फैसले के बाद ही तय होगा।
ये है कैंडिडेट चुनावी दौड़ में
प्रेसिडेंट : मुनीष दिवान, भाग सिंह सुहाग, नीरज हंस
वाइस प्रेसिडेंट : पलविंदर सिंह लक्की, अमृतवीर सिंह, अंकित गुप्ता
सेक्रेटरी : गगन अग्रवाल, करमजीत सिंह
जॉइंट सेक्रेटरी : गुरविंदर कौर, पूजा रानी
ट्रेजरर : विकास कुमार, चंदन शर्मा
2762 वकील डालेंगे वोट
69 वकीलों की वोट शक के घेरे में
9 बजे सुबह शुरू होगी वोटिंग, शाम साढ़े 4 बजे तक चलेगी
3 कैंडिडेट हैं प्रेसिडेंट की दौड़ में
प्रधानगी कब तक रहेगी ये तय नहीं
इस बार मुकाबला अजीब है। बार काउंसिल के निर्देशों पर बार एसोसिएशन के चुनाव तो करवाए जा रहे हैं लेकिन ये तय नहीं है कि प्रेसिडेंट व अन्य पदाधिकारियों का कार्यकाल कब तक रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नियमों के मुताबिक तो अप्रैल में चुनाव होते हैं।
इस साल भी अप्रैल में ही चुनाव होने थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गए थे। इसके बाद ऑनलाइन इलेक्शन पर भी बात हुई लेकिन इस प्रक्रिया को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मंजूरी नहीं दी। अब बार काउंसिल पुराने तरीके से ही चुनाव करवा रहा है। ऐसे अब ये तय नहीं है कि नई एग्जीक्यूटिव बॉडी का कार्यकाल अप्रैल तक ही रहेगा या फिर अगले साल नवंबर तक रहेगा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव आज
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को होंगे। प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट पद पर तिहरा मुकाबला रहेगा। इसमें भी देखने वाली बात यह होगी कि मौजूदा प्रेसिडेंट और वाइस प्रेसिडेंट को दोबारा मौका मिलेगा या फिर नया चेहरा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करेगा।
हाईकोर्ट की इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन सीनियर एडवोकेट केएस सिद्धू ने बताया कि 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोट डालने का समय रहेगा। शाम को काउंटिंग शुरू होगी और देर रात तक नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कोविड-19 के चलते अप्रैल में होने वाले चुनाव इस बार नहीं हो पाए, जिसके चलते अब यह चुनाव छह नवंबर को होने जा रहे हैं।
प्रेसिडेंट के लिए
दयाल प्रताप सिंह रंधावा
पुनीता सेठी
जीबीएस ढिल्लों वाइस प्रेसिडेंट के लिए
विकास मलिक
हृदय पाल सिंह राही
शर्मिला शर्मा सेक्रेटरी पद
चंचल के सिंगला
रविंद्र कुमार बांगर
अमन रानी शर्मा जॉइंट सेक्रेटरी के लिए
कनु शर्मा
मनजीत कौर ट्रेजरर के लिए
जगजीत सिंह चतरथ
परमप्रीत सिंह बाजवा
साहिल गंभीर
[ad_2]
Source link

