CBSE Class 10 English: अंग्रेजी में मिलेंगे पुरे नंबर, बस करें यह टिप्स फॉलो

0

CBSE Class 10 English: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं परीक्षा में अंग्रेजी को कंपल्सरी विषय के तौर पर रखा गया है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं इंग्लिश पेपर 26 फरवरी, 2024 को होगा. सीबीएसई बोर्ड 10वीं इंग्लिश एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स थोड़ी मेहनत के साथ इसमें 90 प्रतिशत से ज्यादा मार्क्स हासिल कर सकते हैं (CBSE Board Exam 2024).

इंग्लिश के बेसिक्स क्लियर हों तो इसे स्कोरिंग विषय की कैटेगरी में रखा जा सकता है. सीबीएसई 10वीं इंग्लिश पेपर का रिवीजन करने से पहले उसका सिलेबस, एग्जाम पैटर्न (CBSE Class 10 English Paper Pattern) और मार्कंग स्कीम अच्छी तरह से चेक कर लें. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 से जुड़ी सभी डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं

CBSE Class 10 English Syllabus: सिलेबस के हिसाब से बनाएं प्लान
किसी भी विषय की तरह अंग्रेजी का रिवीजन शुरू करने से पहले भी उसका सिलेबस जरूर चेक कर लें. इससे आपको टॉपिक्स का अंदाजा लग जाएगा. साथ ही समझ में आ जाएगा कि कोई टॉपिक मिस तो नहीं हो रहा है. सीबीएसई क्लास 10 इंग्लिश सिलेबस के हिसाब से रिवीजन का प्लान बनाएं. किसी टॉपिक में कमजोर हों तो उसे ज्यादा समय दें (CBSE Class 10 English Syllabus).

सीबीएसई क्लास 10 इंग्लिश के सेक्शन ए यानी रीडिंग सेक्शन में अच्छे मार्क्स स्कोर किए जा सकते हैं (English Comprehension). इसकी तैयारी के लिए परीक्षा से पहले रोजाना कम से कम दो कॉम्प्रिहेंशन पैसेज अटेंप्ट करें. इंग्लिश पढ़ने और समझने में आसानी हो जाएगी तो बोर्ड परीक्षा 2024 में मार्क्स स्कोर करना भी आसान हो जाएगा.

CBSE Class 10 English: ग्रामर सेक्शन पर करें फोकस
सीबीएसई क्लास 10 इंग्लिश के सेक्शन बी के जरिए स्टूडेंट्स की राइटिंग और ग्रामर स्किल का टेस्ट किया जाता है. इसकी तैयारी के लिए स्टूडेंट्स फॉर्मल लेटर और एनालिटिकल पैराग्राफ लिखने की प्रैक्टिस कर सकते हैं. फॉर्मल लेटर राइटिंग प्रैक्टिस करते समय फॉर्मेट का खास ख्याल रखें. इसमें गड़बड़ी होने पर मार्क्स कट हो सकते हैं (Formal Letter Format).

CBSE Class 10 English: ग्रामर सेक्शन पर करें फोकस
सीबीएसई क्लास 10 इंग्लिश सेक्शन सी साहित्य और कविताओं पर आधारित है (CBSE Class 10 English Literature Syllabus). इसे इंग्लिश लिटरेचर सेक्शन भी कह सकते हैं. इसमें अच्छी पकड़ होने के लिए इंग्लिश बुक में दिए गए सभी अध्यायों, कविताओं, उनके सार और लेखकों व कवियों के नाम अच्छी तरह से याद कर लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here