[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- पंजाब
- चार के खिलाफ मामला दर्ज, आत्महत्या के लिए संपत्ति के डीलर को मात देने के लिए मातृ चाचा सहित: अभियुक्त को अभियुक्त, निपटान के लिए तीव्र प्रयास
मोगा43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मोबा में प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या के मामले में परिवार वालों से बात करती पुलिस अफसरों की टीम।
मोगा के थाना सिटी साउथ पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में शहर के चार नामवर परिवारों से संबंधित लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से चारों आरोपी फरार हो गए। शव का रविवार को सरकारी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। उधर शहर के कुछ लोग केस दर्ज होने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करवाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि जवाहर नगर गली नंबर आठ निवासी शायना गोयल ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि आरोपी दीपक बेदी द्वारा 34 मरले का प्लाट शराब पिलाकर कम रेट पर कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर हड़प ली थी।बाद में पति को धमकाया जा रहा था। कि अगर किसी से इस बारे में बात की तो अच्छा नहीं होगा। इसी तरह बाग गली निवासी अमन तायल के साथ प्रॉपर्टी सेल परचेज का काम था। उसके पति दवारा बेची प्रोपर्टी का 15 लाख रुपये का कमीशन हड़प लिया था। जब भी उसके पति अपने रुपये मांगने जाते थे। उनको परेशान किया जाता था। वहीं उसके पति द्वारा मकान बेचकर दिल्ली शिफ्ट होने की योजना थी। लेकिन पति का मामा पवन मित्तल निवासी अग्रलेन वेदांत नगर जो भी उनका मकान खरीदने या देखने के लिए आता था। उनको कहता था कि मकान उसका है। ऐसे में मकान बिक नही सकता है। ओर मकान के ग्राहक वापस लौट जाते थे।
इसी तरह विनोद गुलाटी उर्फ काला से उसके पति ने 13 लाख रुपए ब्याज पर उधार लिए थे। जबकि पति ने बयाज समेत नौ लाख रुपये लौटा दिए थे, जबकि चार लाख रुपए की बकाया राशि को लेकर पति ने गुलाटी को तीन खाली चैक दिए थे, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए थे। बाद में उसने अदालत में चैक बाउंस का केस लगा दिया था। इतना ही नही पति को इन चारों द्वारा बदमाशों से आए दिए धमकियां दिलवाई जा रही थी। इससे परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।
मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर चारों आरोपियों के खिलाफ सांझी नीयत से किसी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। वहीं मृतक का रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि चारों आरोपी केस दर्ज होने के बाद से फरार है।
आरोपियों में पवन मितल शहर का नामी प्रोपर्टी डीलर है। अमन तायल प्लास्टिक की पाईपों का पुरानी सब्जी मंडी में काम करता है। दीपक बेदी बिजनेसमैन है ओर विनोद गुलाटी उर्फ काला भी बिजनेसमैन है। उनके दवारा अपने कुछ करीबियों के जरिए समझौते की कोशिशें की जा रही है।
[ad_2]
Source link

