Car accident in Kumarsain, Rohru, two killed; Police registered a case and started investigating the accident | कुमारसैन, रोहड़ू में कार हादसे, दो की मौत; पुलिस ने मामला दर्ज कर, हादसे की जांच शुरू कर दी

0

[ad_1]

रोहड़ू10 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig 0521untitled design 2019 06 25t184911192 1604014110

फाइल फोटो

/एक कार वीरवार सुबह रामपुर से शिमला की ओर जा रही थी, कुमारसैन में खेखर पहुंचते ही कार चालक नारायण सिंह कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था की कार के परखच्चे उड़ गए। कार में बैठे यशवंत, पुत्र चुर राम की मौके पर ही मौत गई। पत्नी चेतन लता और पुत्र ज्योति घायल हुए हैं।

घायलों का उपचार कुमारसैन अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। घायलों को कुमारसैन अस्पताल पहुंचा दिया है।

वहीं रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत कनेवरा कैंची पर बुधवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनेवरा कैंची के पास बुधवार देर शाम एक मारुति कार खड़ी थी जिसमें सिर्फ चालक ही सवार था। कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलदीप(31) निवासी क्यारकु (रोहड़ू) के रूप में हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here