Camera settings: यह सेटिंग चेंज कर फ़ोन में ले गजब की फोटो, DSLR भी फेल

0

Camera settings: लेंस को करें साफ: ध्यान रहे कि स्मार्टफोन से फोटो क्लिक करने से पहले लेंस साफ हों. क्योंकि, उंगलियों के निशान या गंदगी से फोटो की क्लैरिटी पर असर पड़ सकता है. (Photo- ShutterStock)

02
ShutterStock

मैनुअल मोड का करें इस्तेमाल: फोन से फोटोग्राफी करते समय शॉट पर ज्यादा कंट्रोल के लिए मैनुअल मोड का इस्तेमाल करें. इससे आप अपनी पसंद के हिसाब से शॉट ले सकेंगे. (Photo- ShutterStock)

03
ShutterStock

फोकस एंड एक्सपोजर को करें सेट: फोन से ऑटो मोड में भी फोटो क्लिक करते समय फोकस और एक्सपोजर का ध्यान रखें. इसके लिए आपको स्क्रीन पर टैप करते ही ऑप्शन दिख जाएंगे. फोकस लॉक होने से शार्प फोटोज आती हैं. (Photo- ShutterStock)

04
ShutterStock

HDR मोड का करें इस्तेमाल: हाई डायनामिक रेंज (HDR) मोड ब्राइट और डार्क एरिया दोनों में ही ज्यादा डिटेल कैप्चर करने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप चैलेंजिंग लाइट कंडीशन में शूट कर रहे हैं तो इस मोड को जरूर इस्तेमाल करें. इस ऑप्शन को फोन ऐप में एक टैप से इनेबल किया जा सकता है. (Photo- ShutterStock)

05
ShutterStock

पोर्ट्रेट मोड का करें इस्तेमाल: काफी सारे स्मार्टफोन्स में अब पोर्ट्रेट मोड मिलता है. ऐसे में लोगों का क्लोजअप लेते समय पोर्ट्रेट मोड का इस्तेमाल करें. ये मोड बैकग्राउंड में बेहतर ब्लर बैकग्राउंड देता है. (Photo- ShutterStock)

06
UnSplash

RAW में करें शूट: अगर आपके फोन में RAW फॉर्मेट का सपोर्ट हो तो इस फॉर्मेट में शूट करें. इससे पोस्ट प्रोसेसिंग में आपको ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी. (Photo- UnSplash)

07
UnSplash

फोटोग्राफी के लिए ट्रिक्स करें इस्तेमाल: तकनीकी जानकारियों के साथ ही ये भी जरूरी है कि आप फोटोग्राफी के ट्रिक्स भी समझें. जैसे कैंडिंड शॉट्स लें. कंपोजिशन और फ्रेमिंग को समझें. साथ ही लो-लाइट शॉट्स के लिए फोन को स्थिर रखें. इन सबके अलावा अपने कैमरा ऐप के बाकी फीचर्स को भी जानें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here