Calcium Diet: सर्दियों में मिलने वाली इन 4 चीजों का ज़रूर करें सेवन, कैल्शियम की होगी पूर्ति

0
Calcium Diet:
Canva

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट अंजली मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे बताती हैं कि सिर्फ डेयरी प्रोडक्ट्स से ही आप अपनी हड्डियों को मजबूत और हेल्दी नहीं बना सकते हैं. कई अन्य नॉन-डेयरी फूड्स भी शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्रदान करते हैं, जिसके सेवन से स्ट्रॉन्ग और हेल्दी बोन्स को मेंटेन रख सकते हैं और बुजुर्गावस्था में हड्डियों में होने वाले रोगों, तकलीफों से बचा जा सकता है.

02
Canva

अंजली मुखर्जी के अनुसार, 6 मीडियम आकार के गाजर और पालक (लगभग 50 ग्राम) से तैयार जूस का सेवन करें. इसमें लगभग 300 एमजी कैल्शियम होता है. गाय के 200 एमएल दूध में सिर्फ 240 मिलीग्राम ही कैल्शियम होता है. गाजर पालक का जूस पीकर संपूर्ण शरीर को निरोगी बनाए रख सकते हैं.

03
Canva

साबुत दालें जैसे राजमा, काबुली चना, काली दाल, कुलथी आदि का सेवन करना आपकी हड्डियों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है. लगभग 100 ग्राम इन सभी कच्ची दालों में 200 ग्राम कैल्शियम होता है. इन्हें आप सलाद में भी एड कर सकते हैं. कई अन्य सेहत लाभ आप इन दालों के सेवन से प्राप्त कर सकते हैं.

04
Canva

हड्डियों को लंबी उम्र तक मजबूत और निरोगी बनाए रखने के लिए सफेद और काले तिल का सेवन कर सकते हैं. इनमें कैल्शियम की मात्रा काफी मौजूद होती है. लगभग 100 ग्राम तिल के बीजों में 140 मिग्रा कैल्शियम होता है. आप सफेद और ब्लैक तिल के बीजों का सेवन 2 से 3 बड़े चम्मच प्रतिदिन कर सकते हैं.

05
canva

यदि आपने अब तक टोफू का स्वाद नहीं चखा है तो इसे डाइट में अवश्य शामिल करें. इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे केल, ब्रोकोली, भिंडी, सोयाबीन्स आदि में भी भरपूर मात्रा में कैल्शिय होता है. ऊपर बताई गई सभी खाने-पीने की चीजों को यदि आप नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो शरीर को आवश्यक न्यूट्रिएंट्स प्राप्त होंगे. इन नॉन-डेयरी फूड्स को डेली डाइट में शामिल करके मजबूत बनाए रखें अपनी हड्डियां.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here