By 30 November, JE will do the work of electricity connection and recovery of outstanding bills | 30 नवंबर तक जेई बिजली कनेक्शन व बकाया बिलों की रिकवरी के काम का करेंगे बायकाॅट

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पटियाला20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • मांगों को लेकर पावरकाॅम के जूनियर इंजीनियर्स ने निकाली रैली

कौंसिल ऑफ जूनियर इंजीनियर्स पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के बुलावे पर पावरकाॅम जूनियर इंजीनियर्स ने वीरवार को पावरकाॅम के सर्कल दफ्तर के आगे लम्बे समय से लटकती मांगों के निपटारों में देरी के खिलाफ सख्त विरोध दर्ज करवाने के लिए रोष रैली आयोजित की गई। कौैंसिल के सेक्रेटरी इंजी. सौरव सधीर ने बताया कि लंबे समय से जूनियर इंजीनियर की मांगों प्रति कोई संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। राेष के तौर पर जूनियर इंजीनियर्स में रोष की भावना बढ़ रही है। इसके मद्देनजर संघर्ष के पहले पड़ाव दौरान पावरकाॅम जूनियर इंजीनियर्स ने समूह वितरण सर्कल दफ्तरों के आगे रोष रैलियां कीं और अब शुक्रवार से 30 नवंबर तक जेई बिजली कनेक्शन की चेकिंग और बकाया बिलों को रिकवरी के कामों का बायकाॅट करेंगे। इसी दौरान 26 काे हेड आॅफिस पटियाला के सामने संगठन के समूह केंद्रीय वर्किंग कमेटी सदस्यों की तरफ से काले मास्क डाल कर एक रोज़ा संकेतक धरना देंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here