“बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला: 1 की मौत, 5 घायल”Bushehr nuclear plant attack

0
"बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर हमला: 1 की मौत, 5 घायल"Bushehr nuclear plant attack

यूएस-इजरायली हमले में ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को निशाना बनाया गया

बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट और पेट्रोकेमिकल्स हब पर हमले में एक की मौत, 5 घायल Bushehr nuclear plant attack तेहरान, 4 अप्रैल (TNT)। ईरान की अर्ध-सरकारी मीडिया तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, शनिवार सुबह यूएस-इजरायली हमले में ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट को निशाना बनाया गया, जिसमें एक प्रोजेक्टाइल प्लांट के पास स्थित जमीन पर गिरा। पेट्रोकेमिकल्स हब ‘महशहर’ पर भी हमला हुआ, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। न्यूज एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और प्लांट से जुड़ी इमारतों को नुकसान हुआ।

युद्ध शुरू होने के बाद से पावर प्लांट पर यह चौथा हमला

Bushehr nuclear plant attack इसमें यह भी कहा गया कि पावर प्लांट के मुख्य हिस्से को कोई नुकसान नहीं हुआ है और ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ा है। न्यूज एजेंसी ने दावा किया कि युद्ध शुरू होने के बाद से पावर प्लांट पर यह चौथा हमला था। हालांकि अमेरिका और इजरायल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं, ईरानी पेट्रोकेमिकल्स हब पर हुई एयर स्ट्राइक में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, कुछ समय पहले दक्षिण-पश्चिम ईरान में पेट्रोकेमिकल हब पर इजरायली हवाई हमले हुए

Bushehr nuclear plant attack ईरानी मीडिया के मुताबिक, कुछ समय पहले दक्षिण-पश्चिम ईरान में पेट्रोकेमिकल हब पर इजरायली हवाई हमले हुए थे। इजरायली मीडिया हाउस द टाइम्स ऑफ इजरायल ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से पुष्टि की कि हमले इजरायली एयर फोर्स ने किए थे। फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट है कि खुजेस्तान प्रांत में महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल जोन की कई जगहों पर हमले हुए।

Bushehr nuclear plant attack खुजेस्तान प्रांत के डिप्टी गवर्नर वलियोल्लाह हयाती ने फार्स को बताया कि तीन कंपनियों पर इसका असर पड़ा, जबकि तस्नीम न्यूज एजेंसी ने उनके हवाले से कहा कि “नुकसान कितना हुआ है, यह अभी पता नहीं है।” उन्होंने आगे कहा कि हमलों में पांच लोग घायल हुए हैं, लेकिन यह तुरंत साफ नहीं है कि कोई मौत हुई है या नहीं।

Bushehr nuclear plant attack पिछले हफ्ते ही ‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि देश राजनीतिक नेतृत्व ने आईडीएफ को ईरान में “आर्थिक ठिकानों” पर हमला करने का निर्देश दिया, जिसका मकसद शासन को भारी आर्थिक तौर पर कमजोर करना था। —आईएएनएस केआर/

  • “ईरान-इजरायल संघर्ष”
  • “मध्य पूर्व की ताजा खबरें”
  • “न्यूक्लियर सुरक्षा”
  • “वैश्विक ऊर्जा संकट”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here