DSSSB की तरफ से आई बम्पर भर्ती, दिल्ली में नौकरी करने के लिए आज ही करें आवेदन

0

दिल्ली सरकार में नौकरी (Sarkari Naukri) सर्च कर रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर, PGT, स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘डी’ और अन्य पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की चाहत रखते हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च से शुरू होगी.

डीएसएसएसबी भर्ती के जरिए कुल 1499 पदों पर बहाली की जाने वाली है. इन पदों के लिए उम्मीदवार 17 अप्रैल तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी दिल्ली सरकार में काम करने का मन बना रहे हैं, तो दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें.

डीएसएसएसबी में इन पदों पर हो रही है भर्तियां
डीएसएसएसबी भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1499 पदों पर बहाली की जाने वाली है. उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए लिंक के जरिए डिटेल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें.

डीएसएसएसबी में नौकरी पाने की क्या है योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखते हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

डीएसएसएसबी में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवार जो भी अनारक्षित कैटेगरी से संबंध रखते हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी (बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति) और पूर्व सैनिक कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवारों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा.
देखें यहां नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
DSSSB Recruitment 2024 नोटिफिकेशन
DSSSB Recruitment 2024 के लिए अप्लाई करने का लिंक

ऐसे करें आवेदन
DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर उपलब्ध उस लिंक पर क्लिक करें, जहां DSSSB Recruitment 2024 लिखा हो.
आवेदन फॉर्म भरें.
सभी आवश्यक विवरण अपलोड करें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट ले लें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here