[ad_1]
उचाना21 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इन दिनों शहर के बाजारों, उचाना कलां में बुलेट के पटाखों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। हर कुछ दूर में सड़कों, उचाना कलां में आने-जाने वाले रास्तों में बुलेट चलाने वाले युवा पटाखे बजाते हैं। इन पर ऊंची आवाज में सायलेंसर लगाते हैं जिससे बुजुर्ग, बीमार लोगों को परेशानी होती है। बाजारों में आने-जाने वाले लोग बुलेट के पटाखे जैसे आवाज से डर जाते हैं। रामदिया, सुशील, राजेश, जयप्रकाश ने कहा कि शहर में बुलेट की संख्या बढ़ रही है।
बुलेट में युवाओं द्वारा ऊंची आवाज वाले सायलेंसर लगाए गए हैं जिसकी आवाज से लोग डर जाते हैं। इसको लेकर पहले भी कई बार शिकायत कई बार कर चुके हैं लेकिन इस तरह से बुलेट चला कर तेज आवाज में पटाखे चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने से ऐसे करने वालों के हौंसले बढ़ रहे हैं। डीएसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बुलेट पर ऊंची आवाज का सायलेंसर लगाकर पटाखे बजाए जा रहे हैं तो ऐसे बुलेट चलाने वाले के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
[ad_2]
Source link

