BPSC topper: रिश्तेदार मारते थे ताने, लड़की बनी DSP

0

BPSC topper: सोमवार की रात 68 वीं बीपीएससी परीक्षा का परिणाम आया है. रिजल्ट में वैशाली के बिदुपुर की बेटी प्रेरणा सिंह को भी सफलता मिली है. प्रेरणा ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है और डीएसपी पद पर चयनित हुई हैं. इस सफलता पर प्रेरणा के गांव से लेकर पटना के हॉस्टल तक खुशी का माहौल है. झारखंड के धनबाद से शिक्षा दीक्षा करने वाली प्रेरणा सिंह पिछले एक साल से पटना के बोरिंग रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही हैं. प्रेरणा ने बताया कि आज उनका सपना पूरा हो गया है और आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगी.

प्रेरणा के माता-पिता शादी समारोह में भाग लेने के लिए वाराणसी गए हैं जिन्हें फोन पर बेटी के रिजल्ट की जानकारी मिली, जिसके बाद से माता-पिता दोनों बहुत खुश हैं. डीएसपी पद पर चयनित हुईं प्रेरणा को यूपीएससी में दो-दो बार असफल होने के बाद रिश्तेदार ताना देते थे जिससे प्रेरणा को और बल मिला और आज वो डीएसपी बनकर ताना देने वालों को करारा जवाब दे रही हैं. प्रेरणा ने बताया कि वो दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी हैं. झारखंड के धनबाद स्थित डी नौबली स्कूल सीएमआरआई से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की. उसके बाद वर्धमान यूनिवर्सिटी से स्नातक किया, जिसके बाद से ही यूपीएससी की तैयारी शुरू की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी.

उन्होंने बताया कि इसके बाद बीपीएससी की तैयारी शुरू की और पहले ही प्रयास में सफलता मिल गई. प्रेरणा के पिता निरंजन सिंह और मां शीला सिंह दोनों ही झारखंड हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं. उनकी छोटी बहन एक्सिस बैंक में डेटा साइंटिस्ट हैं जबकि छोटा भाई आईआईटी धनबाद से पढ़ाई कर रहा है. प्रेरणा सिंह पिछले एक साल से पटना के बोरिंग रोड स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहकर सेल्फ स्टडी कर रही हैं.

प्रेरणा ने बताया कि आज उनका सपना पूरा हो गया है और आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगी. प्रेरणा ने बताया कि जो भी लोग कमीशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें असफलता से घबराना नहीं चाहिए और प्रयास करते रहना चाहिए. कठिन मेहनत और लगन से सफलता जरूर मिलेगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here