[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धर्मशाला6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्टर आसिफ बसरा ने पालतू कुत्ते की रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की।
- पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे
बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने सुसाइड कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कांगड़ा के एसएसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आसिफ डिप्रेशन में थे।
एसएसपी ने बताया कि आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। सूत्रों के मुताबिक, आसिफ बसरा बुधवार रात 10:30 बजे से गायब थे। वे अपने पालतू कुत्ते के साथ निकले थे। उनका कुत्ता अभी भी लापता है। गुरुवार को मैक्लोडगंज स्थित कैफे के पीछे उनका शव पाया गया। एसएसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है।
कौन हैं आसिफ बसरा
आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है। फिल्म परजानियां, ब्लैक फ्राईडे के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई मूवी में भी उन्होंने इमरान हाशमी के पिता का किरदार निभाया था।
[ad_2]
Source link

