Blood donation camp organized by Uttarakhand Jan Chetna Manch, 102 people gave blood | उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से लगाया गया रक्तदान कैंप,102 लोगों ने किया महादान

0

[ad_1]

चंडीगढ़5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
khoondan 1604823406

शहर के उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से आज रक्तदान कैंप लगाया गया।

  • GMCH की मेडिकल टीम ने पहुंचकर रक्तदान करवाया

शहर के उत्तराखंड जन चेतना मंच की ओर से आज रक्तदान कैंप का आयोजन गढ़वाल भवन सेक्टर-29 में किया गया । इस मौके कई लोगों ने पहुंच कर स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके GMCH सेक्टर-32 की मेडिकल टीम की ओर से ब्लड को जमा किया गया।

मंच की ओर से यह पांचवां रक्तदान कैंप था, इसमें 102 लोगों ने रक्तदान किया। संस्था के प्रवक्ता अजित सिंह रावत ने बताया कि समाजसेवी स्व. देवेंद्र रावत की याद में यह कैंप लगाया गया जो बीते दिनों कोरोना महामारी की चपेट में आ जाने के कारण निधन हो गया था। उन्होंने अपना जीवन समाजसेवा को समर्पित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि गढ़वाल में जन्में और वही शिक्षा दीक्षा पूरी करने के बाद देविंद्र रावत चंडीगढ़ में बस गए। यहां उन्होंने समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here