Bihar Election Third Phase Voting News; Voting On Hilsa Assembly Three Seats Will Be Held Again On November 7 | हिलसा विधानसभा के तीन सीटों पर कल दुबारा होगा मतदान, ईवीएम के पानी में गिर जाने से रद्द हुई थी वोटिंग

0

[ad_1]

पटना8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
89 1604663542

हिलसा विधानसभा के कराया प्रखंड के तीन बूथों पर शनिवार को दुबारा मतदान होगा।

  • तीसरे चरण के मतदान में फिर से प्रत्याशियों का भाग्य दाव पर
  • वाहन दुर्घटना में ईवीएम के रिकॉर्ड नष्ट हो गए थे

हिलसा विधानसभा के कराया प्रखंड के तीन बूथों पर शनिवार को दुबारा मतदान होगा। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक यहां वोटिंग होगी। इस बाबत शुक्रवार को जिला निर्वाची अधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। मतदान की तैयारी भी जोरों पर है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोग की ओर से गांव में ढोल नगाड़े बजा कर लोगों को वोट देने की अपील की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में वोटर वोट करने पहुंचें।

ईवीएम पानी के गड्ढे में डूब गए थे

नालंदा में 3 नवंबर को ही दूसरे चरण में मतदान हुआ था लेकिन वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण तीन बूथ का मतदान रद्द हो गया था। ईवीएम के पानी में गिरने के कारण सभी रिकॉर्ड नष्ट हो गए थे इसलिए यहां फिर से मतदान कराया जा रहा है। मतदान के बाद कराया प्रखंड के तीन बूथों का ईवीएम एक ही गाड़ी से जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ईवीएम पानी भरे गढ्ढे में गिर गए थे। इससे इवीएम के अंदर के सारे रिकार्ड और डिटेल नष्ट हो गये थे।

हिलसा विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय चौकी हुड़ारी बूथ 52 , प्राथमिक विद्यालय चौकी हुड़ारी पश्चमि भाग और बूथ संख्या 55 चौरासी पर मतदान शनिवार को होंगे। इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू के कृष्णमुरारी शरण, महागठबंधन के अतरीमुनी उर्फ छती सिंह यादव और लोजपा से कुमार सुमन मुख्य रूप से चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाची अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गये हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here