बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इतने बच्चे हुए पास

0

बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 01 से 12 फरवरी, 2024 के बीच हुई थी. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस साल भी न सिर्फ सबसे पहले 12वीं की परीक्षा आयोजित करने का रिकॉर्ड बनाया, बल्कि सबसे पहले रिजल्ट जारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम पर रखा है. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने 23 मार्च, 2024 को बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित कर दिया है.

बिहार बोर्ड रिजल्ट biharboardonline.bihar.gov.in, secondary.biharboardonline.com, biharboardonline.com, results.biharboardonline.com पर अपलोड कर दिया गया है. बिहार बोर्ड वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं (Bihar Board Website Crash). इस साल करीब 13 लाख स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी. जानिए उनमें से कितने पास हुए हैं और कितने फेल.

BSEB Inter Result 2024: 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा
12,91,684 स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी. इनमें से 11,26,439 स्टूडेंट्स को बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में सफल घोषित किया गया है. बिहार बोर्ड 12वीं का कुल पास प्रतिशत 87.21 रहा है. वहीं, 1,65, 248 स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 में असफल हो गए हैं. ये स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन करवा सकते हैं. साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2024 भी दे सकते हैं. इससे उनके रिजल्ट में सुधार हो सकता है.

Bihar Board 12th Arts Result 2024: बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा रहा?
इस साल कुल 6,34,480 स्टूडेंट्स ने बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा दी थी. इनमें से 5,46,621 सफल हुए हैं. बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा का पास परसेंटेज 86.15% रहा है. इसमें 87,859 स्टूडेंट्स असफल हो गए हैं. 3,86,572 लड़कियों ने बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा दी थी. इनमें से 340445 सफल हुई हैं और 46127 असफल. वहीं, 2,47,908 लड़कों में से 2,061,76 सफल हुए हैं और 41732 असफल. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.07 और लड़कों का 83.17 रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here