Bigg Boss 17: I’m SORRY! कहकर विक्की के घर वालों से मांगी अंकिता ने माफ़ी, जानिए पूरी लड़ाई

0

Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 हाउस में इस हफ्ते फैमिली वीक में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की मम्मियों ने भी एंट्री ली थी. जिसके चलते बिग बॉस के पिछले कुछ एपिसोड काफी चर्चा में रहे. क्योंकि, पहले की तरह इस बार भी विक्की जैन की मां को लगातार बहू अंकिता लोखंडे पर बरसते देखा गया. शो में एंट्री लेते ही अंकिता लोखंडे की सास ने उनसे कहा था कि ‘जब तुमने विक्की को लात मारी ना, तो पापा (ससुर) ने तुम्हारी मम्मी को तुरंत फोन किया था और कहा कि क्या तुम भी अपने पति को ऐसे ही लात मारती थी?’ इस पर अंकिता ने उनसे अपने दिंवगत पिता को इस मामले में घसीटने से मना किया.

वहीं अब वीकेंड का वार में करण जौहर भी अंकिता लोखंडे का साइड लेते दिखे. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण विक्की से कहते हैं कि उन्हें पति होने के नाते आपको उनके पीछे खड़े रहना चाहिए. मैं ये नहीं बोल रहा हूं कि आपको अपनी मां के खिलाफ जाना चाहिए, लेकिन पत्नी से पूछना चाहिए कि अंकिता क्या हुआ? इसके बाद विक्की अंकिता से अकेले में इसे लेकर बात भी करते हैं.

इस बीच शो का एक और प्रोमो चर्चा में हैं, जिसमें अंकिता लोखंडे को फूट-फूटकर रोते और पति विक्की जैन के परिवार से माफी मांगते देखा जा सकता है. बिग बॉस 17 का फैमिली वीक अंकिता लोखंडे के लिए कुछ खास नहीं था. वीक के दौरान उनकी सास ने बेटे विक्की जैन को चप्पल से मारने के लिए अंकिता से निराशा व्यक्त की थी. विक्की की मां ने बताया कि घटना के बाद उनके पति ने अंकिता की मां को फोन किया था. जबकि इससे अंकिता लोखंडे हैरान रह गईं.

लेकिन, अब हालिया एपिसोड में अभिनेत्री को विक्की के परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगते देखा गया. अंकिता लोखंडे तब रो पड़ीं जब उन्होंने विक्की जैन से पूछा कि क्या वह अपने रिश्ते से ब्रेक लेना चाहते हैं. इस पर विक्की ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की. लेकिन, अंकिता ने उससे कहा कि वह उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए दोषी महसूस कर रही हैं.

अंकिता कहती हैं- ‘मैंने ये रिश्ता बहुत मेहनत से बनाया है. मैंने सबको बहुत प्यार किया है और पापा मेरे बारे में ऐसा सोचते हैं. घरवाले सब मेरे लिए जो कुछ फील कर रहे हैं, वो मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा है. मम्मा (विक्क जैन की मां) आप मरे साथ इतना नहीं रहे हो, इसलिए आपको पता नहीं है कि मैं और विक्की कैसे रहते हैं. हमारी मस्ती चलती रहती है और मैंने गुस्से में नहीं मारा था विक्की को.’

‘पापा से, आपसे और विक्की से मैं हाथ जोड़कर सॉरी बोलना चाहती हूं. अगर मेरी वजह से हर्ट हुआ हो तो सॉरी.’ इस पर विक्की अंकिता को शांत कराने की कोशिश करते हैं. विक्की अंकिता से कहते हैं- ‘आखिरी में बस यही महत्वपूर्ण है कि तुम क्या सोच रही हो और मैं क्या सोचता हूं. बाकि सब लोगों का क्या ही है.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here