[ad_1]
- हिंदी समाचार
- स्थानीय
- हरियाणा
- भिवानी आतंकी हमला, काम से लौट रहे युवकों ने की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली, मर्डर केस में पुलिस ने दर्ज किया केस
भिवानीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
भिवानी में युवक की हत्या के बाद पोस्टमॉर्टम के वक्त अस्पताल पहुंचे परिचित।
- हेतमपुरा का अमित भिवानी शहर की अनाज मंडी में खाद-बीज की दुकान पर काम करता था
- पिता बोले-किसी ने फोन करके हादसे की सूचना दी थी, देखने पर पता चला गोली लगने का
भिवानी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना हेतमपुरा-टीटानी मोड़ पर गुरुवार देर रात की है, जब शहर में खाद-बीज की दुकान पर काम करने वाला एक युवक बाइक पर घर लौट रहा था। रास्ते में उसे बदमाशों ने घेर लिया। मृतक के पिता ने दो युवकों पर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया और उसे परिजन के हवाले कर दिया।
हेतमपुरा का अमित भिवानी शहर की अनाज मंडी में खाद-बीज की दुकान पर काम करता था। वह हर रोज शहर से गांव आता-जाता था। सामान्य दिनों की तरह वह गुरुवार रात को जब गांव जा रहा था तो आरोप है कि रास्ते में दो युवकों ने उस को गोली मार दी। मृतक के पिता पवन कुमार को किसी ने फोन करके सूचना दी कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलने के बाद पवन मौके पर पहुंचे तो एंबुलेंस में अमित को ले जाया जा रहा था, लेकिन देखने पर पता चला कि अमित को गोली मारी गई है।
मृतक के पिता पवन कुमार ने दो युवकों पर हत्या की आशंका व्यक्त कर आरोप लगाए हुए है। पवन ने कहा कि वह दोनों उसके बेटे को लगातार धमकी दे रहे थे। पुलिस की तरफ से हत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। जूई थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि परिजन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में मामला आपसी रंजिश को लेकर लगा रहा है। जिन दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है, उनकी तलाश जारी है।
[ad_2]
Source link

