कोई भी लोन लेने से पहले इस बात का रखें ध्यान, सस्ता मिलेगा लोन

0

पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए लोन लेना सबसे आसान रास्तों में से एक होता है. खासतौर पर पर्सनल लोन तो आपको बहुत की कम कागजी कार्रवाई के साथ मिल जाता है. लेकिन पर्सनल लोन के साथ एक समस्या यह है कि ये बहुत महंगा मिलता है. यह एक अनसिक्योर्ड लोन होता है और बैंक इसे अधिक रिस्क वाला लोन मानते हुए इसकी ब्याज दर ऊंची रखते हैं. हालांकि, आप सस्ता पर्सनल लोन भी ले सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा.

तो ऐसी क्या बाते हैं जिन्हें ध्यान में रखकर आप सस्ता पर्सनल लोन ले सकते हैं. इसमें अच्छा क्रेडिट स्कोर, कर्जदाताओं के बीच तुलना और लोन कॉस्ट चेक करना जैसे तरीके शामिल हैं. आइए इन पर एक-एक करके नजर डालते हैं.

बेहतर क्रेडिट स्कोर
अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो आपको लोन काफी सस्ते में मिल जाएगा. आपका क्रेडिट स्कोर दिखाता है कि आपने पिछले कर्जों को सही समय पर बिना किसी डिफॉल्ट के चुकता कर दिया है. 750 से ऊपर वाले स्कोर अच्छा क्रेडिट स्कोर माना जाता है. क्रेडिट स्कोर सुधारने के भी कई तरीके होते हैं.

लोन कॉस्ट देखें
लोन में कई तरह की अन्य फीस जुड़ी होती हैं. यह कॉस्ट मिलकर लोन को महंगा बना देती हैं. जैसे प्रीपेमेंट चार्जेस व लेट पेमेंट आदि कुछ ऐसे अतिरिक्त कॉस्ट हैं जो लोन को और महंगा कर सकते हैं.

कर्जदाता की तुलना
उपरोक्त बताई गई दरें अलग-अलग बैंकों द्वारा अलग-अलग लगाई जाती है. इसके अलावा इंटरेस्ट चार्जेस, प्रोसेसिंग फीस, लोन अमाउंट सहित सभी लैंडर्स के टर्म्स एंड कंडिशन्स अलग-अलग होते हैं. इसलिए इनके बीच तुलना करके भी काफी पैसा बचाया जा सकता है.

लोन चुका पाएंगे या नहीं
पर्सनल लोन लेने से पहले यह देख लें कि आप लोन चुका पाएंगे या नहीं. लोन उतना ही लें जितना आप अपनी मासिक आय के हिसाब से चुका पाएं और अपनी दैनिक जरूरतों के लिए भी आपको बहुत ज्यादा समझौता नहीं करना पड़े. इस तरह आप कर्ज के जंजाल में फंसने से बचेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here