बालों को कलर करवाने के बाद कौनसा शैम्पू करें यूज़, सावधानी रखें वरना चला जाएगा रंग

0

कुछ लोग समय के अभाव में बालों को घर पर ही कलर कर लेते हैं, तो कई लोग बालों को कलर कराने के लिए सैलून जाना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार बालों को कलर कराते समय हम कुछ कॉमन मिस्टेक्स कर देते हैं, जिसके कारण बालों का कलर कुछ समय में ही उतरने लग जाता है. ऐसे में बालों के कलर को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आप कुछ टिप्स ट्राय कर सकते हैं.  (Image- Canva)

02
Canva

शैंपू के इस्तेमाल से बचें: कई लोग बालों पर कलर करने के बाद शैंपू से बाल धुल देते हैं. ऐसा करने से बालों में मौजूद हेयर क्युटिकल कलर को लॉक नहीं कर पाते हैं. नतीजा यह होता कि आपके बालों का कलर जल्दी फेड होने लगता है.  (Image- Canva)

03
Canva

इतने दिन में करे शैंपू: यदि आपने भी बालों पर कलर किया है तो ध्यान रखें कि 72 घंटे यानी 3 दिनों तक बालों पर शैंपू करने से बचें. ऐसा करने से बालों में कलर लॉक हो जाएगा, जिससे अधिक दिनों तक बालों से कलर नहीं निकलेगा.  (Image- Canva)

04
Canva

ऐसे धोएं बाल: बालों में कलर लगाने के बाद हेयर वॉश के लिए सल्फेट फ्री शैंपू का ही इस्तेमाल करें. साथ ही बालों को पानी में मौजूद कैमिकल और क्लोरीन से बचाने के लिए फिल्टर वॉटर से बालों को धोएं.  (Image- Canva)

05
Canva

गर्म पानी से बचें: यदि आप चाहते हैं कि बालों का कलर लंबे समय तक चले तो गर्म पानी से बाल न धोएं. ऐसा करने से आपके बालों की नमी खत्म हो जाएगी. साथ ही बालों का कलर भी जल्दी उतर जाता है.  (Image- Canva)

06
Canva

कंडीशनर करें: बालों में कलर लगाने के बाद शैंपू करने से पहले बालों में कंडीशनर जरूर लगा लें. इससे आपके बालों का कलर और मॉइश्चर लॉक हो जाएगा. साथ ही कलर भी लम्बे समय तक नहीं छूटेगा.  (Image- Canva)

07
Canva

हीटिंग टूल्स बचें: बालों में कलर यूज करने के बाद बालों पर हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करने की कोशिश करें. हीटिंग टूल्स लगाने से बालों का कलर फेड होने लगता है. साथ ही बालों को सूरज की किरणों से बचाने के लिए बाहर जाते समय कैप या स्कॉर्फ पहनना न भूलें.  (Image- Canva)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here