Band and mare are not counted in the marriage ceiling: Raje | बैंड और घोड़ी वालों को शादी की अधिकतम सीमा में न गिने: राजे

0

[ad_1]

जयपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig 15362391551579544145 1604532171

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर कहा है कि शादी, विवाद, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सम्मिलित होने वालों की अधिकतम सीमा में बैंड, घोडी, लाइट वालों को नहीं गिना जाए। क्योंकि यह लोग समारोह में शामिल नहीं होते हैं। सरकार इस संबंध में आदेश निकालकर इनको राहत प्रदान करे।

राजे ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी के चलते यह लोग पिछले 9 महीनों से बेरोजगार हैं। इस कारण यह तबका भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। अब 22 नवंबर से शादी विवाह का सीजन शुरू हो रहा है। अगर सरकार ने इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया तो बहुत बड़ा तबका आर्थिक संकट में फंस जाएगा।

इसलिए सरकार को इनका रोजगार चालू कराने के लिए समारोहों में शामिल होने वालों की अधिकतम सीमा में इनको नहीं गिनने का आदेश जारी कर इनको राहत प्रदान करे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here