Study Abroad : कनाडा जाने का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर, सरकार ने दिया झटका

0

Study Abroad : कनाडा सरकार ने नई स्टूडेंट वीजा पॉलिसी की घोषणा की है. जिसका असर भारतीय छात्रों पर पड़ेगा. नई पॉलिसी के तहत कनाडा ने स्टूडेंट वीजा में 35 फीसदी की कटौती की है. रिपोर्ट के अनुसार कनाडा के अप्रावासन मंत्री मार्क मिलर ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या सीमित करने और संस्थागत कमियों को दूर करने के प्रयास में स्टूडेंट वीजा पर लिमिट लगाई है. यह लिमिट अगले दो साल तक जारी रहेगी.

बता दें कि कनाडा अंतरराष्ट्रीय छात्रों की बेतहाशा बढ़ती संख्या के चलते आवास की कमी और स्थानीय लोगों की बेरोजगारी के संकट जैसी समस्याओं से जूझ रहा है. कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या एक मिलियन पार कर गई थी. जिसमें करीब 37 फीदी भारतीय छात्र शामिल हैं. साल 2023 में तीन लाख से अधिक भारतीय छात्र कनाडा गए.

3 लाख 60 हजार स्टूडेंट्स को मंजूरी

कनाडा की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2024 में संघीय सरकार का लक्ष्य 3 लाख 60 हजार अंतरराष्ट्रीय छात्रों को ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए मंजूरी देना है. जिससे 2023 के मुकाबले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या में 35 फीसदी की कमी आ जाएगी. कनाडा की संघीय सरकार के इस फैसले का भारतीय छात्रों पर बड़ा असर पड़ेगा. विदेशी यूनिवर्सिटीज में दाखिला दिलाने में मदद करने वाली संस्था iSchoolConnect के Co-founder और CEO वैभव गुप्ता कहते हैं कि कनाडा में पढ़ाई को लेकर लगे प्रतिबंध से स्टूडेंट्स को परेशानी हो सकती है. 35% की कटौती का असर भारतीयों पर भी पड़ेगा, इसलिए विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स को सोच-समझकर कदम उठाना होगा. इसके लिए उन्हें दूसरे विकल्पों के बारे में विचार करना होगा. वैभव कहते हैं कि ऐसे स्टूडेंट्स के लिए यूएस और यूके एक अच्छा विकल्प हो सकता है, लेकिन अगर किसी का इरादा कनाडा जाकर ही पढ़ाई करने का है, तो उसे कनाडा में स्थायी निवास (पीआर) या बिजनेस वीज़ा के लिए आवेदन करना चाहिए, जिसके बाद वह वहां रहकर आगे की पढ़ाई कर सकेंगे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here