Awareness vehicle run by district administration to make Corona aware | कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन ने चलाए जागरुकता वाहन

0

[ad_1]

नाहन5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
5kuchamandeedwanapullout pg1 0 1604602784
  • नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने दिखाई हरी झंडी

त्योहारों के मद्देनजर सरकार ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया है। इसी के मद्देनजर नाहन में विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाई। यह वाहन ग्रामीण इलाकों में जाकर लाउड स्पीकर के जरिए कोरोना जागरुकता का संदेश देंगे। विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि कोविड-19 अभी समाप्त नहीं हुआ है।

ऐसे में कोरोना का खतरा लगातार बरकरार है। बिंदल ने कहा कि अभी तक की शोध के मुताबिक मास्क लगाना और सामाजिक दूरी ही कोरोना से बचाव का एकमात्र साधन है। ऐसे में लोगों को इन दोनों बातों का विशेष ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन विभिन्न पंचायतों में जाकर लोगों को कोरोना के बारे में जानकारी देंगे।

बिंदल ने कहा कि मौजूदा में कई प्रकार के समारोह चले हुए है, जहां सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। ऐसे में लोगो को एहतियात बरतने की आवश्यकता है। बिंदल ने यह भी कहा कि कोविड के बीच प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहतरीन कार्य किया है जिसके लिए वह बधाई की पात्र है। इस मौके पर डीसी डॉ. आरके परुथी, एडीसी प्रियंका वर्मा, बीडीओ अनूप शर्मा के अलावा कई लोग मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here