Auto driver scuffles with conductor, union not working, the buses parked near half khoohi and blocked the police | ऑटो चालक ने कंडक्टर से की हाथापाई, कार्रवाई न होने पर यूनियन ने आधी खूही के पास बसें खड़ी कर पुलिस के खिलाफ लगाया जाम

0

[ad_1]

कपूरथला21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
25 1604777399
  • बस से टक्कर मारने का आरोप लगाकर ऑटो चालक ने कंडक्टर से की मारपीट, ड्राइवर को अपशब्द बोले
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इंसाफ का भरोसा देकर खुलवाया जाम, देर शाम ऑटो चालक की हुई पहचान, केस दर्ज
orig 26 1604777407

शनिवार को जालंधर रोड पर स्थित आधी खूही के पास पीआरटीसी बस के ड्राइवर औ कंडक्टर के साथ एक ऑटो चालक ने हाथापाई की। हाथापाई में कंडक्टर की पगड़ी उतर गई और उसे मामूली चोट भी आई। बीच-बचाव करने आए बस ड्राइवर को भी ऑटो चालक ने गालियां निकाली और कंडक्टर के हाथ में पकड़ा बैग छीनकर ऑटो लेकर मौके से भाग गया। कंडक्टर और ड्राइवर ने बताया कि हाथापाई आधी खूही के पास बनी पुलिस चेक पोस्ट के पास हुआ। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की बजाए वहां से भाग जाने दिया। कंडक्टर और ड्राइवर ने इसकी सूचना अपनी यूनियन के साथियों को दी। यूनियन के साथियों की ओर से आधी खूही के पास बसें खड़ी कर 20 मिनट तक जाम लगाया।

साबूवाल का रहने वाला है ऑटो चालक, गिरफ्तारी के लिए का जा रही रेड
वहीं, साइंस सिटी के चौकी इंचार्ज पूर्ण सिंह ने बताया कि ऑटो चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी का नाम बलविंदर सिंह है और वह गांव साबूबाल थाना तलवंडी चौधरियां का रहने वाला है। कंडक्टर के बयान पर उक्त ऑटो चालक के खिलाफ धारा 332, 341,353, 186, 379 तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ऑटो चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

कंडक्टर से बस को टिकटों वाला बैग छीनकर ले गया ऑटो चालक

जाम लगते ही मौके पर एसपी हेडक्वार्टर मनदीप सिंह, एसपी ट्रैफिक जसबीर सिंह, एसएचओ सदर गुरदयाल सिंह और साइंस सिटी के चौकी इंचार्ज ने पहुंच कर इंसाफ दिलवाने का भरोसा देते हुए जाम खुलवाया। ड्राइवर और कंडक्टर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, देर शाम ऑटो चालक की पहचान कर उसके खिलाफ साइंस सिटी चौकी में केस दर्ज कर लिया है। सिविल अस्पताल में भर्ती ड्राइवर हरजीत सिंह और कंडक्टर चमकौर सिंह ने बताया कि वह पीआरटीसी में कार्यरत है। शनिवार को वह पीआरटीसी की बस को लेकर चंडीगढ़ की ओर रवाना हुए थे। आधी खूही से पीछे ही एक ऑटो चालक यह कहते हुए गालियां निकलाने लग गया कि उनकी बस उसके ऑटो से टकराई है।

वह आधी खूही के पास पहुंचे तो ऑटो चालक ने बस के आगे अपना ऑटो खड़ा कर दिया। कंडक्टर चमकौर सिंह ने बताया जब वह बस से नीचे उतरकर ऑटो चालक से बात करने लगा तो ऑटो चालक ने उससे हाथापाई शुरू कर दी। इससे उसकी पगड़ी उतर गई और उसके कान के पीछे चोट भी आई। हाथापाई को देखते हुए बस ड्राइवर हरजीत सिंह जब पास आया तो चालक ने उसे भी गालियां निकाली। कंडक्टर ने बताया कि गालियां निकालते हुए ऑटो चालक ने उसके हाथ में पकड़ा हुआ बैग छीन लिया और भाग गया। बैग में टिकटें काटने की मशीन और अन्य सामान था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here