ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का एक समूह है. इसमे सबसे पहले आनी वाली राशि मेष है आज हम इस राशि के जातक की लव लाइफ पर जोर देंगे. मेष राशि के लोगो की लव लाइफ काफी बेमिसाल होती है. स्वभाविक रूप से ऐसे लोग बहुत ही आकर्षित होते हैं. ये लोग उत्साही, आत्मविश्ववासी, जीवंत प्रकृति के होते हैं. ये निडर और साहसी तो होते ही हैं, लेकिन इनमें क्रोध की प्रवृत्ति भी होती है. ऐसे में इन्हें खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत होती है. ये लोग इसे कंट्रोल करने का प्रयास भी खूब करते हैं लेकिन इन्हें कम सफलता मिलती है.
ज्योतिषाचार्य ममता के मुताबिक, मेष राशि वाले एक वास्तविक, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला, बेहद वफादार, मधुर और स्वतंत्र, मजबूत इरादों वाला साथी चाहते हैं. जब मेष राशि के जातक प्रेम में होते है, तो यह जो भी अपने साथी के लिए करते हैं वह पूरे दिल से करते है. साथ ही यह जातक अधिक भावुक और गंभीर हो सकते है और हमेशा अपने प्रियजनों के करीब रहना पसंद करते हैं. कभी-कभी इस राशि के जातक किसी चीज को लेकर थोड़े अधिक गंभीर हो जाते हैं.
मेष राशि प्रेम संबंध के लिए अधिक कारगर हैं. मेष राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर की अच्छे से देखभाल करते हैं. भागदौड़ भरी दुनिया से दूर मेष अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं, इससे उनके रिश्ते में इंटीमेसी बनी रहती है. मेष राशि वालो का स्वभाव थोड़ा ईर्ष्यालु भी होता है. मेष राशि के जातक प्यार में बहुत पॉज़ेसिव होते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि वालों के लिए तुला राशि के जातक बेस्ट लाइफ पार्टनर माने जाते हैं. मेष राशि के जातक बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं जबकि तुला राशि वाले अपने संतुलित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं. तुला राशि के लोग किसी के साथ भी सामंजस्य बिठा लेते हैं. ऐसे में मेष राशि वाले इनके साथ बड़ी सुकून की जिंदगी बिताते हैं. यह दोनों साथ में काफी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. लड़ाई-झगड़े के बावजूद दोनों राशि के जातक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं. मेष और तुला राशि के जातक आपस में अच्छी जोड़ी बनाते हैं.
प्यार में कैसे होते हैं मेष राशि के जातक? सबसे अच्छे लाइफ पार्टनर ये… एक पल के लिए भी नहीं छोड़ पाते साथ
मेष राशि वालों के जीवन साथी – सिंह, धनु तथा खुद मेष राशि वाले होते हैं. मिथुन और कुंभ राशि के लोगों की जोड़ी भी कारगर हो सकती है. वहीं कर्क मकर और वृश्चिक जैसी राशियों के साथ उन्हें अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में कुछ संघर्ष करने पड़ सकते हैं. मेष राशि की महिलाएं प्रेम में काफी मुखर होती हैं और साहस की भावना और मौके प्राप्त करने की इच्छा के कारण इनका पार्टनर इनसे बोर नहीं हो पाता. मेष राशि की महिलाएं बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं. लेकिन उन्हें यह तय करने में देर नहीं लगती कि वे रिश्ते में रहना चाहते हैं या नहीं.


