Anurag tell when will the train come to Hamirpur: Rana | अनुराग बताएं हमीरपुर कब आएगी रेल: राणा

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

हमीरपुर22 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर बताएं कि हमीरपुर रेल कब आएगी। हिमाचल के दौरे पर आए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का विधायक राजेंद्र राणा ने स्वागत करते हुए कहा है कि डेढ़ साल लोकसभा चुनावों को हो चुका है और करीब 1 साल बाद अनुराग ठाकुर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए हैं।

इस बार वह झूठ की पोटली क्या लेकर आए हैं, ये भी बता दें। राणा ने कहा कि भाजपा के लोग उन्हें मोदी के नवरत्नों का एक रत्न बताते हें तो वह अब अनुराग ठाकुर से अगली किसी योजना की बजाए पहले से की गई घोषणाओं के बारे में पूछ लें।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर बताएं कि हमीरपुर रेल कब पहुंचेगी। ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के बीच में अब कहां पेंच फंसा हुआ है जबकि केंद्र में अनुराग स्वयं मंत्री हैं तो प्रदेश में भी भाजपा की सरकार है।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण में अब क्यों देरी हो रही है। अनुराग बताएं कि अब प्रदेश व केंद्र में उनकी सरकार होने के बाद प्रदेश के विकास में उनका क्या योगदान रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here