तमिलनाडू के एक हादसे ने ले ली कॉलेज के 4 मासूम छात्रों की जान

0

तमिलनाडू के चेंगलपट्टू जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. बता दें कि, मंगलवार को बस और एक ‘कंटेनर लॉरी’ की टक्कर हो गई. इस दौरान 4 कॉलेज छात्रों की मौत हो गई. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मेलमारुवथुर पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने सड़क पर बिखरे पड़े शवों को इकट्ठा किया और उन्हें शव परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा. पुलिस के मुताबिक, घटना के समय विद्यार्थी बस के पायदान पर यात्रा कर रहे थे.

19 से 21 साल के थे जान गवांने वाले छात्र

यह दर्दनाक हादसा चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मदुरन्थाकम के पास हुई. हादसे के पीछे की वजह बस द्वारा कंटेनर लॉरी को ओवरटेक करने की कोशिश बताई जा रही है. पुलिस के मानें तो हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक छात्र ने स्थानीय अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में जान गवांने वाले सभी छात्र 19 से 21 साल के थे.

सीएम ने की अनुग्रह राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्ति किया. इसके साथ ही मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here