Whatsapp विडियो कॉल में आया गजब का फीचर, कपल्स की हुई मौज

0
Whatsapp : 01
news18

वॉट्सऐप के बिना एक दिन भी गुजारना अब मुश्किल है. इसके ज़रिए इतने काम हो जाते हैं कि किसी और ऐप की जरूरत ही नहीं. कंपनी भी ग्राहकों की सहूलियत के लिए आए दिन बेहतरीन फीचर्स की पेशकश करती है. इसी कड़ी में ऐप में एक और नया फीचर जोड़ दिया गया है. मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप पर स्क्रीन शेयरिंग फीचर आ गया है.

02
WhatsApp

यानी कि ऐप पर अब यूज़र्स को वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की सुविधा मिलेगी. वॉट्सऐप ने अपने ऑफिशियल चैनल पर इन नए फीचर के बारे में जानकारी दी है.

03
WhatsApp

अगर आपको भी इस फीचर का इंतज़ार काफी समय से था तो आपके लिए हम स्टेप बाय स्टेप पूरा तरीका लाए हैं जिसकी मदद से आप वीडियो कॉलिंग के दौरान स्क्रीन शेयर कर सकेंगे.

04
WhatsApp

इसके लिए सबसे पहले WhatsApp पर जाएं, और नीचे मौजूद टैब पर टैप करें. अब यहां पर कैमरा स्विच ऑप्शन को तलाश करें.इसके बाद screen-share फीचर आइकन पर टैप करें.

05
shutterstock

अब आपके सामने एक पॉप-अप आएगा, जिसमें चेतावनी होगी कि आपका फोन कास्ट हो रहा है. अब आपको स्क्रीन शेयर करने के लिए ‘Start Now’ पर टैप करें. फीचर एक्टिवेट हो गया है, ये कंफर्म करने के लिए आपके सामने मैसेज आएगा, ‘You’re sharing your screen’.

06
shutterstock

अगर आपको कोई कंफ्यूजन है कि आखिर इस स्क्रीन शेयरिंग फीचर से होगा क्या तो सबसे पहले तो बता दें कि ये फीचर गूगल मीट और जूम में दिए गए स्क्रीन शेयर की तरह काम करेगा. इस फीचर की मदद से आप वीडियो कॉल के दौरान जुड़े शख्स को अपने फोन में मौजूद चीज़ों को अपने हिसाब से दिखा सकेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here