
रंगत पड़ सकती है फीकी: स्मोकिंग का त्वचा की रंगत पर भी असर पड़ता है. युवावस्था में अमूमन स्मोकिंग से ज्यादा बदलावों का अंदाजा नहीं लगता है मगर कुछ सालों तक लगातार स्मोक करने से स्किन टोन डल होने लगता है. इससे आपकी त्वचा की रंगत कम हो जाती है. (Canva

त्वचा पर ढीलापन: स्मोकिंग करने से त्वचा ढीली होने लगती है. आमतौर पर ढीली त्वचा बुढ़ापे की निशानी मानी जाती है मगर स्मोक ना करने वालों की तुलना में स्मोकिंग के आदी लोगों की त्वचा जल्दी लचीली होती है. वहीं स्किन पर झुर्रियों की समस्या भी देखने को मिलती है. (Canva)

होंठों पर फाइन लाइन्स: स्मोक करने के लिए लोग अक्सर होठों को सिकोड़ते हैं, जिससे होंठों के आस-पास की त्वचा सिकुड़ जाती है. ऐसे में होंठों के पास फाइन लाइन्स दिखने लगती हैं. वहीं धीरे-धीरे ये लाइन्स बढ़ती जाती हैं और आपकी त्वचा उम्र से अधिक नजर आती है. (Canva)

ऐज स्पॉट्स: स्मोकिंग करने से ना सिर्फ त्वचा का रंग काला होता है, बल्कि चेहरे और हाथों पर डार्क स्पॉट्स भी देखने को मिलते हैं. आमतौर पर ये स्पॉट्स कुछ लोगों को बुढ़ापे में होते हैं. स्मोकिंग की वजह से कम उम्र में भी आपकी त्वचा ऐज स्पॉट का शिकार हो सकती है.(Canva)

डैमेज हो सकते हैं दांत: स्मोकिंग के धुएं से दांत पीले होने लगते हैं. हालांकि, स्मोकिंग के नुकसान महज यहीं तक सीमित नहीं हैं. इससे कई लोगों के दांतों में जर्म्स लग जाते हैं. नशीले धुएं से दांत काले होकर सड़ भी सकते हैं, जिसके चलते दांत टूटकर गिरने लगते हैं. (Canva)

उंगलियों पर पड़ सकते हैं निशान: हाथ में सिगरेट लेकर घूमना आजकल का फैशन हो गया है मगर क्या आप जानते हैं कि इससे उंगलियों पर निशान पड़ने लगते हैं? वहीं नाखून भी पीले हो जाते हैं. हालांकि, स्मोकिंग छोड़कर आप उंगलियों को पहले जैसा साफ और सुंदर बना सकते हैं. (Canva)

बालों का झड़ना: हेयर फॉल को स्मोकिंग का सबसे बड़ा साइड इफेक्ट माना जाता है. स्मोकिंग करने से बालों का झड़ना आम हो जाता है, जिससे पुरुष या महिलाएं समय से पहले गंजेपन का शिकार हो सकते हैं. ऐसे में स्मोकिंग को अवॉयड करके आप हेयर लॉस से भी छुटकारा पा सकते हैं. (Canva)


