बॉडी शेमिंग का शिकार हुई रवीना टंडन, एक्ट्रेस ने बताई आप-बीती

0

 90 दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन रैविशिंग रवीना के नाम से आज भी जानी जातीं हैं. उस दौर में जिस फिल्म में एक्ट्रेस नजर आती थीं, उस फिल्म का हिट होना तय माना जाता था क्योंकि रवीना की खूबसूरती और अदाकारी के लोग कायल हुआ करते थे. हालांकि शादी के बाद रवीना ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थीं. हालांकि अब वह ओटीटी के जरिए एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में कहर बरपा रही हैं.

02
instagram

कई वर्षों तक सिल्वर स्क्रीन से दूर रहने के बावजूद , रवीना टंडन अपने खेल में टॉप पर बनी हुई हैं. उन्होंने ओटीटी पर शानदार प्रदर्शन दिया है. वेब सीरीज ‘अरण्यक’, ‘कर्म कॉलिंग’ में उनकी शानदार एक्टिंग की झलक देखी जा चुकी है. अब वह अपनी आगामी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ को लेकर खबरों में हैं.

03
instagram

‘पटना शुक्ला’ ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर 29 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म में रवीना पहली बार वकील की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी नजर आएंगे. इस फिल्म में अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय सान्याल और मानव विज बतौर एक्टर्स भी हैं.

04
instagram

इस फिल्म को ओटीटी पर हिट बनाने के लिए रवीना कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. वह लगातार फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं. इसी बीच अदाकारा ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया और बताया कि कैसे 90 के दशक में मार्की पर राज करने वाली अभिनेत्री को भी काफी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कुछ झेलना पड़ा था. उन्हें बॉडी शेमिंग से गुजरना पड़ा था.

05
instagram

जूम से बात करते हुए रवीना ने दशकों बाद अपना दर्द शेयर किया है. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें उस समय काफी आलोचना सहनी पड़ी थी. खासकर महिला पत्रकारों से जो स्लट-शेमिंग में लगी हुई थीं और अभिनेत्रियों के शरीर के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां किया करती थीं.

06
instagram

आगे उन्होंने ‘अमेजोनियन बॉडी फ्रेम’- ‘थंडर थाईज’ ( मोटी जांघें) जैसे शब्दों को याद किया. रवीना ने आगे बताया कि बॉडी शेमिंग काफी बड़ी थी और ईमानदारी से कहूं तो इसकी शुरुआत इंडस्ट्री के भीतर से नहीं हुई थी. बहुत जल्द लोग फिल्म इंडस्ट्री उंगली उठाते हैं, लेकिन सच तो ये है कि इसने बस उन्हें मौका दिया है. मेरे समय में मीडिया ही बॉडी शेमिंग में लिप्त था. एक फीमेल एडिटर हीरोइनों को बदनाम करने, उनकी नेटेगिव छवि बनाने में काफी माहिर थी क्योंकि वह उनके शरीर, चेहरे या बालों की जांच करने में व्यस्त थीं. ऐसी हीरोइनों का वर्णन करने के लिए ”अमेजोनियन बॉडी फ्रेम’- ‘थंडर थाईज’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल आमतौर पर किया जाता था. वह दौर काफी निराशाजनक था.

07
instagram

रवीना को आखिरी बार वेब सीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ में देखा गया था और उनकी पाइपलाइन में बिनॉय गांधी की घुड़चढ़ी और मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ जैसे प्रोजेक्ट भी हैं. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करें तो, रवीना लग्जरी लाइफ जीने की काफी शौकीन हैं, उनके कार कलेक्शन में कई आलीशान गाड़ियां आती हैं. जिनकी कीमत लाखों करोड़ों में हैं. खबरों की मानें तो रवीना की नेटवर्थ 200 करोड़ है. वह फिल्मों के साथ ही विज्ञापन करने के लिए काफी फेमस हैं, वह 1 ऐड के लिए करीब 2 करोड़ रुपए बतौर फीस लेती हैं. वहीं फिल्मों के लिए इसकी डबल फीस लेती हैं. उनकी एनुअल इनकम 20 करोड़ रुपए बताई जाती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here