‘डॉन 3’ में रणवीर संग कियारा का रोमांस, उत्साहिक एक्ट्रेस

0

‘डॉन 3’ लंबे वक्त से चर्चे में बनी हुई है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का क्रेज बना हुआ है. दर्शक फिल्म में अमिताभ बच्चन-शाहरुख खान को बतौर डॉन देखने के बाद अब रणवीर सिंह को डॉन के रूप में देखने के लिए बेताब हैं. बता दें कि फिल्म में हीरो कौन है ये बातें लोगों को शुरुआती दिनों से पता है लेकिन फिल्म में लीड एक्ट्रेस कौन है इस बारे में अभी तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई थी. लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने इस बारे में बड़ा हिंट दिया है. नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी रणवीर के अपोजिट नजर आने वाली हैं.

फरहान अख्तर ने खुलासा किया था कि वह आज 20 फरवरी को डॉन 3 के संबंध में एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो फरहान फिल्म में कियारा आडवाणी के शामिल होने की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

कियारा आडवाणी बनेंगी फिल्म का हिस्सा
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी को डॉन 3 में एक महत्वपूर्ण भूमिका के लिए चुना गया है और फरहान इसकी घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. फिल्म के निर्देशक को लग रहा कि कियारा इस रोल में बिल्कुल फिट बैठेंगी. वहीं कियारा भी इस रोमांचक एक्शन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं.

डॉन 3 के लिए एक्साइडेट हैं फरहान अख्तर
फरहान ने पिछले साल सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने डॉन 3 का एक टीज़र जारी किया था जिसमें पुष्टि की गई थी कि रणवीर सिंह नए डॉन के रूप में शाहरुख खान की जगह ले रहे हैं. इस बाद में बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में, फरहान ने डॉन 3 में शाहरुख खान को रिप्लेस करने की वजह बताई थी. उन्होंने कहा था कि वह फिल्म के लिए काफी एक्साइडेट हैं. वह रणवीर को शानदार अभिनेता बताते हुए कहा ता कि वह नए डॉन के लुक में फिट हैं. ऐसा ही उन्होंने शाहरुख खान के साथ भी महसूस किया था जब शाहरुख अमिताभ की जगह ले रहे थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here