Acidity Problem: खाना खाने के बाद हो जाती है गैस, आजमाएं यह सुपर टिप

0

Acidity Problem: गुनगुना पानी: डॉक्टर के मुताबिक, गुनगुना पानी पीकर दिन की शुरुआत करने से एसिडिटी से काफी आराम मिलेगा. कोशिश करें कि गुनगुने पानी में थोड़ी-सी पिसी काली मिर्च और आधा नींबू निचोड़कर नियमित सेवन करें. ऐसा करने से गैस की समस्या तो दूर होगी ही, साथ ही बढ़ता वजन भी कंट्रोल होगा.  (Image- Canva)

02
Canva

सौंफ का पानी: भोजन करने के कुछ समय बाद सौंफ खाने से एसिडिटी में राहत मिलती है. सौंफ को सीधे चबाकर या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं. सौंफ पेट में ठंडक पैदा करके एसिडिटी को कम करता है. इसके अलावा नींबू पानी में थोड़ी शक्कर मिलाकर पीने से भी एसिडिटी में राहत मिलेगी. यदि इसका हम लंच से समय इसका सेवन करते हैं तो ज्यादा लाभ होगा.  (Image- Canva)

03
Canva

जीरे का पानी: जीरे में स्‍वास्‍थ्‍य को लाभ पहुंचाने वाले कई गुण होते हैं. ये एसिड रिफलक्‍स और गैस में काफी फायदेमंद माना जाता है. जीरे में प्राकृतिक तेल होता है, जो लार ग्रंथियों को उत्तेजित कर पाचन को बढ़ाते हैं. इसके लिए एक चम्‍मच जीरे को 10 से 15 मिनट के लिए दो कप पानी में उबाल लें. जब जीरा पानी में घुल जाए तो पानी को ठंडा कर लें. इस पानी को छानकर दिन में तीन बार भोजन करने के बाद पी लें. इससे गैस की समस्या से लाभ होगा.  (Image- Canva)

04
Canva

दही का सेवन: दही का सेवन एसिडिटी के लिए रामबाण की तरह काम करता है. यह पेट के लिए काफी फायदे का सौदा है. दही में प्रोटीन, कैल्शियम, राइबोफ्लोविन और विटामिन बी6 पाए जाते हैं, जोकि शरीर के लिए काफी अच्छे होते हैं. इसमें मौजूद बैक्टीरिया भी आपके शरीर के लिए लाभदायक होते हैं. दही का सेवन पेट के साथ-साथ बालों और स्किन के लिए बेहतर है.  (Image- Canva)

05
Canva

अजवाइन का पानी: अजवाइन का पानी एसिडिटी के काफी फायदेमंद होता है. यह पाचन को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. इसलिए इसका नियमित सेवन करें. इसके लिए एक गिलास पानी में अजवाइन डाल लें, इसके बाद इसको ठीक से पका लेना है. इसके बाद पानी को ठंडा कर लेंगे. इसके नियमित सेवन से एसिडिटी में काफी राहत मिलती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here