According to Mahendra Seth – the hotel industry is drowning in the non-registered house and apartments | माेहिंद्र सेठ के अनुसार -गैर पंजीकृत हाेम स्टे और अपार्टमेंट से डूब रही हाेटल इंडस्ट्री

0

[ad_1]

शिमला37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig orig421598570861 1604875731

फाइल फोटो

होटल इंडस्ट्री ने छह महीने बंद रहने के बाद सबसे पहले अपने होटल खोलने का कदम उठाया था परंतु होटलों में बहुत कम ऑक्यूपेंसी के चलते होटलों को संचालित रख पाना बहुत मुश्किल हो गया है। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष माेहिंद्र सेठ ने कहा कि आम दिनों में होटलों की ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी और वीकएंड में 15 से 20 फीसदी के करीब आ रही है।

इसका सबसे बड़ा कारण बहुत बड़ी संख्या में गैर पंजीकृत विलाॅज, अपार्टमेंट, फ्लैट्स को ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों द्वारा अपने पोर्टल्स के माध्यम से कमरे उपलब्ध करवाना है। इतना ही नही शिमला के आस पास बड़ी संख्या में फर्जी हाेम स्टे का संचालन भी किया जा रहा है। ट्रैवल चैप्टर के वरिष्ठ उपप्रधान अनिल भारद्वाज ने बताया कि ट्रैवल एजेंसी का बिजनेस पूरी तरह ठप है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here