A man caught with charas-opium in Lakkad market, in the tutu also a house with 43 grams of opium | लक्कड़ बाजार में एक व्यक्ति चरस-अफीम के साथ पकड़ा, टुटू में भी 43 ग्राम अफीस समेत एक धरा

0

[ad_1]

शिमलाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
orig orighirasat1603586347 1604685330

फाइल फोटो

शिमला पुलिस ने ड्रग्स माफिया पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। व्यक्ति के पास से अफीम व चरस बरामद की गई है। लक्कड़ बाजार चौकी की पुलिस शाम के समय ऑकलैंड टनल और कुफ्टाधार एरिया की ओर गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एवरसनी के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध हालात में घूमते हुए देखा।

पुलिस ने इस व्यक्ति की संदेह के आधार पर तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 38.44 ग्राम अफीम और 26.47 चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को तत्काल हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। आरोपी की पहचान लीलादत्त (52) निवासी क्यार कोटी, जिला शिमला के तौर पर हुई है।

वहीं, पुलिस ने टुटू में भी युवक को अफीम के साथ पकड़ा है। युवक के पास से 43 ग्राम अफीम बरामद की गई है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी ममलीग जिला सोलन के तौर पर हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here