आसन शरीर का संतुलन सुधारता है और दिमाग व शरीर के बीच बेहतर तालमेल बनाता है
शिल्पा शेट्टी ने बताया व्याघ्रासन का महत्व Vyaghrasana Benefits, कहा– दिमाग और बॉडी के बीच बेहतर तालमेल बनाता है मुंबई, 9 फरवरी (TNT)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी योगासन और हेल्दी लाइफस्टाइल से फैंस के बीच खास पहचान रखती हैं। वे न सिर्फ अपनी फिटनेस से स्वास्थ्य का खास ख्याल रखती हैं, बल्कि कई लोगों को हेल्दी लाइफस्टाइल जीने के लिए प्रेरित भी करती हैं। सोमवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर व्याघ्रासन करते हुए वीडियो पोस्ट किया।
बेहतर को-ऑर्डिनेशन और फोकस बढ़ता है
अभिनेत्री ने इस वीडियो के जरिए व्याघ्रासन Vyaghrasana Benefits करने के साथ-साथ इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। शिल्पा ने लिखा, “शांति की ओर बढ़ते हुए।” शिल्पा ने इसके महत्व के बारे में बताया, “यह आसन शरीर का संतुलन सुधारता है और दिमाग व शरीर के बीच बेहतर तालमेल बनाता है। इससे बेहतर को-ऑर्डिनेशन और फोकस बढ़ता है।
व्याघ्रासन को करते समय शरीर की मुद्रा बाघ की तरह होती है
वहीं, कमर की मांसपेशियां, नितंब, जांघों के पीछे की मांसपेशियां और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है।” फायदे बताने के साथ अभिनेत्री ने उन लोगों को अभ्यास करने के लिए भी मना किया जो कमर में दर्द (स्लिप डिस्क) या घुटनों से जुड़ी समस्या से जूझ रहे हैं। व्याघ्रासन को करते समय शरीर की मुद्रा बाघ की तरह होती है, जिस वजह से इसे टाइगर पोज भी कहते हैं।Vyaghrasana Benefits
यह योगासन कमर और मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है
यह योगासन कमर और मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे लंबे समय तक बैठने से होने वाली कमर दर्द की समस्या में काफी राहत मिलती है। आयुष मंत्रालय ने भी व्याघ्रासन को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने बताया है कि इस Vyaghrasana Benefits योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर में कई सकारात्मक बदलाव होते रहते हैं।
नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिल सकती है
आयुष मंत्रालय के अनुसार,Vyaghrasana Benefits यह आसन मेरुदंड की मांसपेशियों को मजबूत करता है और शरीर के निचले हिस्से को स्थिरता प्रदान करता है। यह रीढ़ की हड्डी के लचीलापन को बढ़ाता है, जिससे कमर की परेशानियां कम हो जाती हैं और आप अधिक सक्रिय महसूस करते हैं। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को सुधारता है और तनाव कम करने में भी सहायक होता है। नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में राहत मिल सकती है और समग्र फिटनेस बढ़ती है। —आईएएनएस एनएस/एएस


