http://युवाओं को सफलता पाने के लिए हार्ड लेबर की बजाय स्मार्ट लेबर करनी होगी राहुल देव
तकनीकी विकास के इस युग में आज युवाओं के लिए क्या पढ़ना है, से महत्वपूर्ण यह हो गया है कि क्या नहीं पढ़ना है।आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के कारण आज बहुत सारा स्टडी मटेरियल युवा को दिग्भ्रमित कर रहा है। आज उसके पास ऑनलाइन डिग्री लेने के विकल्प भी आ गए हैँ। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। इसके लिए उसको नितांत मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ती है ताकि चिड़िया की आँख की तरह से वो अपने निशाने को साधने में कामयाब हो जाये।
मास्टर सत्यनारायण स्टूडेंट वेलफेयर सोसाइटी, जो कि 1990 से विद्यार्थी – हित में कार्यरत है, के प्रेजिडेंट शिक्षाविद प्रो. सत्य सुरेन्द्र सिंगला ने प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन(HSSC) कमीशन द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाएं, लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाएं, बैंकिंग, सी जी एल(CGL), यू जी सी (नेट(NET), सी इ टी(CET), सी डी एस(CDS) आदि के लिए मार्गदर्शन देने के लिए पिछले 17 वर्षो से इस क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था,आई बी एस (IBS)से हाथ मिलाया है।
आई बी एस(IBS) अपनी नियमित करंट अफेयर्स की मैगज़ीन जारी करती है तथा इनकी खुद की बुक्स हैँ जो कि इस आधार पर तैयार की गई हैँ कि एक परीक्षार्थी अपनी परीक्षा के अनुरूप तैयारी कर सके।

इस अवसर पर आई बी एस(IBS) चंडीगढ़ हैड क्वार्टर से डॉ. अजय सौंधी और आई आई एम (IIM) से प्रबंधक राहुल देव ने हिसार ब्रांच के उद्देश्यों और टीचिंग पैटर्न पर प्रकाश डाला।
सत्य स्किल कॉलेज के डायरेक्टर सत्यांश सिंगला ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों की हर सम्भव आर्थिक सहायता भी की जाएगी ताकि क़ोई भी योग्य युवा अपनी योग्यता दिखाने से वँचित ना रहे।


