पर्वतारोही नीतीश दहिया के परिजनों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मदद की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि नीतीश उत्तरकाशी एक चोटी पर गया था जहां एवलांच आने से वह और उनकी टीम फंस गए है बताया जा रहा है कि 10 के करीब लोगों के मरने की भी खबर है। ऐसे में परिजन मांग कर रहें है कि हरियाणा सरकार उत्तराखंड सरकार से पर्वतारोही नीतीश दहिया की सही जानकारी लें।
पर्वतारोही नीतीश दहिया हरियाणा के गाँव मटिण्डू, तहसील खरखौदा, जिला सोनीपत का रहने वाला है। जो कि अभी नेहरू माउन्टेनीयरिंग इंस्टीट्यूट उत्तराखंड में पिछले महीने अपनी एडवांस ट्रेनिंग को पूरा करने के लिए गया था।
नीतीश दहिया के परिजनों ने बताया
24 सितम्बर फोन के माध्यम से उसने परिवार को यह सूचना दी थी कि इंस्टीट्यूट की तरफ से वह ट्रेनिंग के लिए अपने ग्रुप के साथ उत्तरकाशी की एक चोटी पर जा रहा है। इसलिए नेटवर्क ना होने के कारण सम्पर्क होना मुश्किल है। दो दिन पहले कुछ मिनट के लिए नीतीश से बात हो पाई थी जिसमे उसने बताया था कि वह बिल्कुल ठीक है और 9 अक्टूबर को वह चोटी से नीचे आ जायेगा तब सम्पर्क होगा।
आज सूचना मिली है कि उत्तरकाशी में एवलांच आ गया है और नेहरू इंस्टीट्यूट उत्तराखंड की तरफ़ से गए हुए पर्वतारोही उसमे फँसे हुए है। और क़रीब 10 की मौत होने की भी ख़बर आ रही है, जिससे नितीश दहिया का पूरा परिवार चिंता में है। मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि हरियाणा सरकार इस संकट की घड़ी में उत्तराखंड सरकार से नीतीश दहिया की कुशलक्षेम की सही जानकारी लेकर परिवार को दें।
नीतीश दहिया के लिए सभी करें प्रार्थन
हरियाणा का ये लाल अपने घर सुूरक्षित पहुंचे इसके लिए आइए हम सभी मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करें। कहते हैं कि प्रार्थना में बहुत शक्ति होती है। दुआ का लिए उठे आप सभी हांथों से हर विपदा को पार कर नीतीश अपने घर जरूर लौटेगा।


