75 people were infected, 45 recovered, 2 died; The total death toll in the district was 250 | 75 लोग मिले संक्रमित, 45 ठीक हुए, 2 की मौत; जिले में कुल मरने वालों की संख्या 250 हुई

0

[ad_1]

मोहालीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना का कहर एक बार दोबारा से जिले में सक्रिय होता हुआ दिखाई दे रहा है। मंगलवार को मोहाली जिले में 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 हजार से पार होता हुआ 13,060 पर पहुंच गया है। डीसी मोहाली गिरीश दयालन ने बताया कि मंगलवार को जिले 45 मरीज इस महामारी को हराकर ठीक हुए हैं, जिसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 775 हो गई है, जबकि अब तक जिले में 12,035 मरीज इस महामारी को पूरी तरह से हराकर स्वास्थ हो चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते मंगलवार को 2 मरीजों की जिले में मौत हो गई है जिसके बाद जिले में कुल मरने वालों की संख्या 250 हो गई है। पिछले कुछ दिनों की तरह मंगलवार को भी मोहाली शहर कोविड-19 के संक्रमित मरीजों के लिस्ट में सबसे ऊपर रहा है। मंगलवार को मोहाली शहर से 69 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जबकि जिले के अन्य हिस्सों डेराबस्सी से 1, ढकोली से 2, खरड़ ब्लॉक से 1 तथा लालड़ू से 2 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। मोहाली शहर में लगातार बढ़ता हुआ कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा शहर के लिए एक चिंता का विषय बना हुआ है। डीसी सहित अन्य प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here