[ad_1]
कुल्लू2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कैंटर से बरामद हुईं अवैध शराब की पेटियां।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शराब की तस्करी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैंटर से अवैध शराब 73 पेटी जब्त की है। यह शराब लेह की तरफ ले जाई जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि मनाली पुलिस नेहरू कुंड के पास पेट्रोलिंग पर थी। इस दौरान एक कैंटर (एचपी 42-2337) को चेकिंग के लिए रोका गया तो वाहन से अवैध तौर पर ले जाई जा रही शराब बरामद हुईं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन में सवार दोनों लोगों के पास ले जाई जा रही शराब का न तो लाइसेंस था और ना ही परमिट। इसलिए पुलिस टीम ने शराब को कब्जे में ले लिया और आरोपियों के खिलाफ एचपी एक्साइज एक्ट 39 (1) के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link

