5 to 7 million utensils and 30 million worth of electronics goods, many discounts and offers to woo customers | 5-7 करोड़ के बर्तन तो 30 करोड़ के इलेक्ट्राॅनिक्स गुड्स की बिक्री, ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर भी दिए

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लुधियाना18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
57 1605224813

कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाए जाने वाले धन, वैभव, यश की कामना को लेकर धनतेरस पर्व पर बाजारों में वीरवार को धन वर्षा हुई। शुभ मुहूर्त में खरीद को लेकर दिन भर बाजारों में भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने वाहन, आभूषण, बर्तन व सोने-चांदी के सिक्के के साथ ही इलेक्ट्राॅनिक सामान की खरीदारी की। इस बार 5-7 करोड़ के बर्तन तो करीब 30 करोड़ के इलेक्ट्राॅनिक्स आइटम्स की बिक्री की संभावना है। धनतेरस और दीपावली को लेकर बाजारों में विशेष सजावट की गई। दुकानों को भी खास सजाया गया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बीच ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के डिस्काउंट और ऑफर भी दिए गए।

इलेक्ट्राॅनिक मार्केट में करीब 30 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। जिले में लगभग 200 दुकानों में पिछली बार 40 करोड़ का कारोबार हुआ था।
-राम गुप्ता, दो नामी इलेक्ट्राॅनिक कंपनियों के डिस्ट्रब्यूटर

धनतेरस पर कोई भी सामान खरीदना शुभ माना जाता है और बाजार में धनतेरस की खरीदारी का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। धनतेरस पर देर रात तक खरीदारी हुई, जो आज भी जारी रहेगी। कारोबार कितना होगा इसका अभी अनुमान नहीं है। –आनंद सीकरी, ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान

धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है और जमकर खरीदारी होती है, लेकिन चौड़ा बाजार की पुरानी ज्वेलरी मार्केट में कोरोना काल के चलते इस बार पिछले साल के मुकाबले खरीदारी कम हुई है।
-सुमन वर्मा, लुधियाना स्वर्णकार संघ उप प्रधान

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here