ऐसे 5 फूड्स जिन्हें हेल्दी समझ आप कर रहे है सेहत खराब!

0

दरअसल एक्‍सपर्ट्स की मानें तो वेट लॉस का नि‍यम है 80:20 का अनुपात. यानी वजन घटाने या अपना वजन कंट्रोल रखने के ल‍िए आपको 80 प्रतिशत अपनी डाइट पर फूड्स ध्‍यान देना होगा और 20 प्रतिशत काम एक्‍सरसाइज से वजन कम होगा. यही वजह है कि ज‍िम करने के बाद भी कई लोगों को लंबे समय में भी कोई र‍िजल्‍ट नहीं म‍िलता क्‍योंकि वो अपनी डाइट पर कंट्रोल नहीं कर पाते. लेकिन अगर आप अपनी डाइट में ये ‘हेल्‍दी’ कहे जाने वाले अनहेल्‍दी फूड इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो ये आपके लि‍ए और भी नुकसान पैदा कर देगा.

02
news18 hindi

होल वीट प्रोडक्‍ट (Whole Wheat Products): दरअसल होल वीट के नाम पर ऐसे प्रोडक्‍ट्स की बस मार्केट‍िंग होती है, पर ये असल में होल वीट होता नहीं है. इस तरह के प्रोडक्‍ट के लेबल अगर आप पढ़ेंगे तो इसमें एडेड शुगर, पामऑयल, मैदा जैसी चीजें होती हैं. ऐसे प्रोडक्ट्स में बस 5% ही होल वीट होती है, बाकी सब कुछ प्रोसेस्‍ड ही होता है. यानी आप सोचते हैं कि आप हेल्‍दी फूड खा रहे हैं पर दरअसल ये प्रोसेस्‍ड फूड ही रहता है.

03
news18 hindi

डाइट सोड़ा (Diet soda)- एर‍िएट‍िड बेवरेजि‍ज़ यानी बाजार में म‍िलने वाले वो सोड़ा प्रोडक्‍ट्स जि‍न्‍हें आप स्‍वाद के लि‍ए पीते हैं. लेकिन आजकल कई ब्रांड्स अपने प्रोडक्‍ट को ‘Zero Sugar’ कहकर बेच रहे हैं. डाइटीश‍ियन डॉ. श्‍वेता शाह बताती हैं कि ये ऐसे प्रोडक्‍ट ज्‍यादा हान‍िकारक हैं, क्‍योंकि जीरो शुगर का दावा करने वाले प्रोडक्‍ट में शुगर की जगह मीठापन लाने के ल‍िए दूसरे केम‍िकल इस्‍तेमाल क‍िए जाते हैं.

04

यानी एक तो सोड़ा जो पहले से ही केम‍िकल है और ऊपर से ये और केम‍िकल जो इसमें म‍िलाए गए हैं. अब आप सोच‍िए आपके पेट में क‍ितने केम‍िकल जा रहे हैं.

05
news18 hindi

डाइट फ्राइड फूड और ब्रेकफास्‍ट सीरियल (Fried Food and Breakfast cereal) : आजकल बाजार में कई ‘डाइट’ खाखरा, डाइट च‍िवड़ा, जैसी चीजें आती हैं. चाहे क‍ितने ही अच्‍छे ब्रांड का फ्राइड फूड हो, ये सभी आपकी सेहत के लि‍ए बहुत ही ज्‍यादा हानिकारक हैं. बाहर के तेल में जो भी फ्राइ होता है, उसमें न तो तेल की क्‍वाल‍िटी का ध्‍यान रखा जाता है और न ही तेल की मात्रा का.

06
news18 hindi

तो अगर आप हेल्‍दी रहने के सफर पर न‍िकले हैं तो इसे अवॉइड ही करें. इसके अलावा कई सारे ब्रेकफास्‍ट सीरियल आते हैं जो वजन घटाने का दावा करते हैं. पर यकीन मान‍िए इनमें ज‍ितना शुगर होता है, उतना तो आप पूरे द‍िन में खाना नहीं पसंद करेंगे.

07
news18 hindi

अल्‍कोहल (Alcohol): ऐसा नहीं है कि आप सेलीब्रेशन के दौरान या क‍िसी पार्टी में अल्‍कोहल नहीं ले सकते. लेकिन अगर आप हफ्ते में 3 या 4 बार अल्‍कोहल का सेवन कर रहे हैं, तो ये आपके वजन के लि‍ए कुछ भी अच्‍छा नहीं करेगा.

08
news18 hindi

ग्रीन टी या कॉफी (Green Tea and Coffee) : अक्‍सर हम जब भी हेल्‍दी होने की राह पर न‍िकलते हैं, हमें लगता है कि हम कोई एक चीज पी लेंगे और हमारी सेहत में रातों-रात चमत्‍कार हो जाएगा. जैसे स‍िर्फ ग्रीन-टी पीने से वजन कम हो जाएगा. या ब्‍लैक कॉफी पीने से वेट लॉस होगा. लेकिन आपको समझना होगा, हेल्‍दी रहना या हेल्‍थ पर ध्‍यान देना एक होलि‍स्‍ट‍िक अप्रोच है. यानी ये आपकी दिनचर्या में शाम‍िल होना चाहिए. स‍िर्फ एक चीज या कोई एक आदत आपको रातों रात पलता या हेल्‍दी नहीं बना सकती.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here