[ad_1]
गुरदासपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- श्रीनगर से सस्ते दाम पर नशा लाकर पंजाब और हरियाणा में महंगे दाम पर बेचते थे, पूछताछ में हो सकते हैं और खुलासे
- मुखबिर ने दी थी सूचना, पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया
थाना काहनूवान पुलिस ने टी प्वाइंट तुगलवाल से ट्रक में से भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि एसआई प्रभजोत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ टी प्वाइंट पर नाकेबंदी कर रखी थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी श्रीनगर से ट्रक में सेब की पेटियों में चूरा पोस्त की बोरियां छिपाकर गुरदासपुर से श्री हरगोबिंदपुर की तरफ जा रहे हैं।
थाना प्रभारी ने पुलिस पार्टी के साथ ट्रक और आरोपियों को काबू कर डीएसपी कुलविंदर सिंह की निगरानी में ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान ट्रक के टूल बॉक्स के पीछे सेबों की पेटियों पर रखी 19 प्लास्टिक की बोरियां बरामद की गईं। इनमें से 340 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी राजविंदर सिंह उर्फ राज, गुरजोत सिंह लाडी निवासी औलख खुर्द थाना श्री हरगोबिंदपुर और निर्मल सिंह निवासी मल्ला थाना वैरोवाल, जिला तरनतारन को एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक नंबर पीबी-06-एल-2918 को कब्जे में ले लिया है।
एक आरोपी पर पहले भी दर्ज है नशा तस्करी का मामला
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे श्रीनगर से कम दाम पर चूरा पोस्त लाकर पंजाब व हरियाणा में महंगे दाम पर बेचते थे। गुरजोत सिंह के खिलाफ पहले भी 17 जनवरी को थाना श्री हरगोबिंदपुर में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। उस समय उससे सात किलो चूरा पोस्त बरामद की गई थी। वह इस समय जमानत पर है। आरोपी पिछले पांच साल से ट्रक चला रहे हैं। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ करेगी ताकि पता लग सके कि वे चूरा पोस्त किससे खरीद कर लाए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
[ad_2]
Source link

