340 fort of sweets worth Rs 41,600 seized in Panchkula | पंचकूला में सप्लाई हाेने वाली 41,600 रुपए की 340 किलाे मिठाई की जब्त

0

[ad_1]

पंचकूलाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक
orig 5kuchamandeedwanapullout pg1 0 1604600309
  • सीएम फ्लाइंग टीम अाैर फूड सेफ्टी अाॅफिसर ने छापेमारी कर जब्त की

वीरवार काे एक बार फिर सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर डाॅ. गाैरव शर्मा की टीम के साथ मिलकर रेड की। रेड में पंचकूला में सप्लाई हाे रही 41,600 रुपए की 340 किलाे मिठाई काे जब्त किया। जिसके बाद पंचकूला के रायपुररानी में हुई रेड में कलाकंद, बेसन लड्डू, मिल्क केक, डाेडा बर्फी, बूंदी लड्डू, बर्फी और पत्तिसा के सैंपल भरे।

इसके साथ चंडीगढ़ नंबर की सफेद इंडिगाे कार काे भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसमें इन सभी मिठाइयाें काे पंचकूला की कई दुकानाें पर सप्लाई किया जाता था। अब इन सभी सैंपलाें काे जांच के लिए करनाल की लैब में भेज दिया है और वहां भी इन सैंपलाें की रिपाेर्ट तुरंत प्रभाव से देने के लिए कहा गया है।

पंचकूला फूड सेफ्टी ऑफिसर डाॅ. गाैरव शर्मा ने बताया कि साेमवार या मंगलवार तक इन सभी सैंपलाें की रिपाेर्ट आने का चांस है, जिसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।

एक दिन पहले भी लगाया था ट्रैप
सीएम फ्लाइंग स्क्वाॅयड की टीम ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ मिलकर एक दिन पहले यानि कि बुधवार काे भी ट्रैप लगाया था। आरोपी बुधवार काे पंचकूला में मिठाइयां सप्लाई करने नहीं आया था, क्याें कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी और उसका शुगर भी काफी हाई था। जिसके बाद वीरवार काे दाेबारा से ट्रैप लगाया गया और उसे मिठाइयां सप्लाई करते हुए पकड़ा गया। अधिकारियाें ने बताया कि इसके पास से 3 नवंबर तक के ताे बिल मिले है, लेकिन 5 नवंबर काे जाे मिठाइयां ये सप्लाई कर रहा था, उसका काेई भी बिल नहीं दिखा पाया है।

जीरकपुर से सस्ते में लेता था और पंचकूला में बेचता था मिठाइयां
माेहम्म्मद नसीम एक सफेद रंग की इंडिगाे कार में मिठाइयां पंचकूला में सप्लाई करता था। आराेपी कहीं ओर से नहीं बल्कि पंचकूला के साथ सटे जीरकपुर से सस्ते में मिठाइयां लेकर आता था। जिसके बाद वाह रायपुररानी, बरवाला और काला अंब की कई दुकानाें पर इन मिठाइयाें काे बेचता था। इसके काेई पक्के ग्राहक नहीं थे, ये सभी दुकानाें पर जाते थे और जिसे मिठाइयां लेनी हाेती थी उन्हें बेच देता था। उसके बाद वही मिठाइयां दुकानदार आगे अपने कस्टमर काे बेच देते थे। अब पुलिस और फूड सेफ्टी ऑफिसर इससे इन सभी दुकानाें का भी पता लगा रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here