[ad_1]
शिमला12 दिन पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
- मंडी से 88, शिमला से 72 केस
प्रदेश में काेराेना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। बुधवार को प्रदेश में काफी समय बाद काेराेना संक्रमण के 332 नए मामले सामने आए हैं जबकि दाे लाेगाें ने काेराेना से दम ताेडा़ है। वहीं 24 घंटे में प्रदेश में काेराेना से 205 लाेगाें ने काेराेना से जंग जीती है। इससे प्रदेश में काेराेना से ठीक हाेने वालाें का आंकड़ा 18 हजार 179 के पास पहुंच गया है।
बुधवार को बिलासपुर में 22, चंबा में 6, हमीरपुर में 7, कांगड़ा में 27, किन्नाैर में 28, कुल्लू में 38 लाहाैल स्पीति में 7, मंडी में 88, शिमला में 72, सिरमाैर में 11, साेलन में 24, ऊना में 2 काेराेना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। प्रदेश में काेराेना संक्रमण से हुई मौतों आंकड़ा बढ़कर 295 हाे गया है। बुधवार को प्रदेश में काेराेना का रिकवरी रेट 85.95 प्रतिशत रहा है। नए मृतकों में सिरमाैर में 58 वर्षीय पुरुष और कांगड़ा में 94 साल की बजुर्ग महिला शामिल हैं।
सरकाघाट: स्कूल के 10 अध्यापकों समेत 11 पॉजिटिव
सरकाघाट उपमण्डल मुख्यालय स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के 10 अध्यापकों सहित कुल 11 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इससे स्कूल के अन्य तीन दर्जन अध्यापकों और प्रशासनिक कर्मचारियों को उच्चाधिकारियों के आदेश एकांतवास में रहने के लिए छुट्टी पर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूल के एक अध्यापक ने अपनी गाड़ी में एक ऐसे व्यक्ति को लिफ्ट दी थी जो पॉजिटिव निकला, ऐसे में अध्यापक ने भी अपना टेस्ट करवाना बेहतर समझा। रिपोर्ट आई तो वह भी पॉजिटिव निकला।
नौवीं से जमा दो तक की कक्षाओं के छात्रों को तत्काल प्रभाव से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के अन्य सभी अध्यापकों और प्रशासनिक स्टाफ के कर्मचारियों के सैम्पल ले लिए तो 11 लोग पॉजिटिव निकले। स्कूल दो दिन के लिए बंद है।
[ad_2]
Source link

