[ad_1]
फरीदाबाद11 दिन पहले
- कॉपी लिंक
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर फरीदाबाद पटेल सभा ने सोहना रोड स्थित पटेल चौक पर उनकी 31 फुट की प्रतिमा स्थापित की। इसका अनावरण केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा व मेयर सुमन बाला ने किया। नेताओं ने सरदार पटेल को नमन करते हुए उन्हें राष्ट्र का जननायक बताया।
केंद्रीय राज्यमंत्री व परिवहन मंत्री ने कहा कि लौह पुरुष पटेल नवीन भारत के निर्माता थे। उन्होंने हमेशा देश को जोड़ने का काम किया। आज हर देशवासी को सरदार पटेल के पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर पटेल सभा के अध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव एसएन सिंह, मनोज पटेल आदि मौजूद थे।
[ad_2]
Source link

