24 people found corona infected in district, check camp at Sadar Hospital gate, 5200 samples taken | जिले में 24 लाेग कोरोना संक्रमित मिले, सदर अस्पताल के गेट पर जांच कैंप, 5200 सैंपल लिये

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भागलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig 25 1605305910

फाइल फोटो

जिले से काेराेना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गयी है। पिछले दाे से शहरी क्षेत्र में मरीज नहीं मिल रहे थे पर शुक्रवार काे जहां जिले में 24 मिले, वहीं शहरी क्षेत्र से भी आठ मरीज संक्रमित मिले हैं। भीखनुपर से एक महिला, मशाकचक से एक युवक व महिला, इशाकचक से एक युवक व वृद्ध, लालबाग से एक युवक और दाे अन्य इलाके में काराेना मरीज की पहचान हुई है। इससे पहले गुरुवार काे दस और बुधवार काे 15 मरीज मिले थे।

सीएस डाॅ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि काेराेना वापस लाैट रहा है। शुक्रवार काे 5200 लाेगाें के काेराेना जांच के सैंपल लिए, जिसमें 12 एंटीजन टेस्ट में संक्रमित निकलीे। 12 आरटीपीसीआर जांच में पाॅजिटिव निकले हैं। मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए ही सदर अस्पताल के मेन गेट पर काेराेना जांच कैंप लगाया गया है। ताकि जाे अस्पताल नहीं भी आ रहे हैं, वह भी काेराेना जांच करवा सकें।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here